ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी बीते कई सालों से भारत में रह रही हैं. उन्होंने यहीं रहकर अपना करियर बनाया. पहले मॉडलिंग की, फिर फिल्मों में काम किया. मगर अब मंदाना अपने देश ईरान वापस लौटना चाहती हैं. उन्होंने इस बारे में बात की है. उनका कहना है कि नया शासन आते ही वो ईरान लौट जाएंगी.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
Bollywood Hungama संग बातचीत में मंदाना ने कहा जनवरी से उन्हें काम मिलना बंद हो गया है और उनके कॉन्ट्रैक्ट्स कैंसिल कर दिए गए हैं, क्योंकि राजनीतिक रूप से वो एक्टिव हो गई हैं और खुलकर अपनी बात सामने रखती हैं.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
मंदाना से पूछा गया कि क्या वो कभी अपने देश ईरान लौटेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया- हां, जैसे ही यह शासन समाप्त होगा, मैं चली जाऊंगी. वैसे भी मैं अभी जा ही रही हूं, मेरा सामान पहले से ही पैक है. मैं भारत छोड़ रही हूं.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
'मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं भारत से नाता तोड़ रही हूं. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, क्योंकि मैं बहुत छोटी उम्र में भारत आई थी और भारत ने मुझे सब कुछ दिया है, मेरा मॉडलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर और यहां मुझे प्यार और दोस्त मिले.'
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
मंदाना आगे बोलीं- लेकिन मुझे लगता है कि भारत में मेरी कोई आवाज नहीं है. पिछले दो महीनों में, मुझे बहुत ज्यादा घर की याद आई है. मुझे इतना अकेलापन पहले कभी महसूस नहीं हुआ, जितना अब हुआ.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
मंदाना से ये भी पूछा गया कि अभी तक वो अपने देश क्यों नहीं लौटीं? इसपर उन्होंने कहा कि शासन की क्रूरता ने उनके लिए वहां एक मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में रहने को असंभव बना दिया था.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
मंदाना ने कहा कि ईरान के बारे में खुलकर बोलने की वजह से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भारी नुकसान उठाना पड़ा है. एक्ट्रेस का कहना है कि अपने देश के राजनीतिक संकट पर पब्लिकली बोलने के बाद से भारत में उनकी दोस्ती लोगों के साथ फीकी पड़ गई है.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
अपने देश के बारे में बात करते हुए मंदाना ने कहा कि वो ऐसे ईरान का सपना देखती हैं जहां महिलाएं आजादी से रह सकें, बिना किसी डर के यह चुन सकें कि उन्हें क्या पहनना है और कैसे जीना है. उन्हें अपने लिए हर फैसला लेने की आजादी मिले.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)
बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से मंदाना खुश हैं. ऐसे में उन्होंने खामेनेई की मौत पर शोक जताने वालों पर भी सवाल उठाया. उन्होंने अयातुल्ला खामेनेई के शासन को "तानाशाही" बताया और दावा किया कि कई लोगों को उनकी अपनी ही सरकार ने मार डाला है.
(Photo: Instagram @mandanakarimi)