Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

टॉयलेट में लगा 'सिंहासन', पेड़ काटकर बनाए ड‍िजाइन, टेरेंस का एंटीक लैव‍िश घर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST
  • 1/10

टेरेंस लुईस बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर और डांसर हैं. टेरेंस का इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. वो कई डांस शोज जज कर चुके हैं. फैंस उनके डांस के दीवाने हैं. 

  • 2/10

टेरेंस लैविश लाइफ जीते हैं. उनका मुंबई में एक आलीशान घर है. फराह खान ने अब टेरेंस के करोड़ों के आशियाने का टूर कराया है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 3/10

फराह अपने कुकिंग व्लॉग के लिए टेरेंस के घर पहुंचीं. टेरेंस के घर का एंटीक और खूबसूरत इंटीरियर देख फराह की आंखें खुली रह गईं. 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 4/10

टेरेंस के घर का इंटीरियर आम घरों से काफी अलग है. घर की एंट्री पर एक बेंच रखी है, जो आमतौर पर पार्क्स में होती है. बेंच के साथ एक पेड़ की जड़ लगी है, जिसे देखकर फराह के होश उड़ गए. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 5/10

टेरेंस के लिविंग रूम में खूबसूरत सोफा सेट लगा है. सोफे साथ साथ असली पेड़ की जड़ को डिजाइन करके लगाया गया है. टेरेंस ने बताया कि किसी ने ये पेड़ काटकर फेंक दिया था, जिसे उन्होंने अपने घर में लगा लिया है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 6/10

टेरेंस के घर की एक दीवार को जयपुर का शाही दरवाजे सजाया गया है. दरवाजे पर कई सारी इलेक्ट्रिक मोमबत्तियां लगी हैं, जो उसे चर्च का लुक दे रही हैं. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 7/10

घर को कई सारे एंटीक शोपीस, इंडोर प्लान्ट्स, पेंटिंग्स से सजाया गया है. टेरेंस के घर के हर कोने में क्रिएटिविटी नजर आती है. घर की हर एक चीज काफी अर्टिस्टिक है. 
 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 8/10

बालकनी में मदर मेरी की मूर्ति लगी है. कई सारे पेड़-पोधों से बालकनी को वाइब्रेंट टच दिया गया है. कॉर्नर में लैंप लगा है और बैठने के लिए स्टाइलिश चेयर-टेबल लगे हैं. 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 9/10

टेरेंस के घर का टॉयलेट भी आम टॉयलेट से काफी अलग है. टॉयलेट सीट उनकी सिंहासन स्टाइल है, जिसे देखकर लगता ही नहीं है कि वो टॉयलेट सीट है. टॉयलेट में खूबसूरत झूमर भी लगा है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 10/10

टेरेंस के घर का टॉयलेट भी आम टॉयलेट से काफी अलग है. टॉयलेट सीट उनकी सिंहासन स्टाइल है, जिसे देखकर लगता ही नहीं है कि वो टॉयलेट सीट है. टॉयलेट में खूबसूरत झूमर भी लगा है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement