Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

10वीं एनिवर्सरी पर पत्नी को सोने में तोलेगा अरबपति बिजनेसमैन, 40Kg गोल्ड की है मालकिन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • 1/10

दुबई के अरबपति बिजनेसमैन सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा (बिंदा) इंटरनेट पर ट्रेंडिंग कपल बने हुए हैं. शो देसी ब्लिंग ने उन्हें फेमस कर दिया है.
 

  • 2/10

नेटफ्लिक्स के शो में उनकी लैविश लाइफ दिखी. बिंदा के पास 40 किलो गोल्ड होने का भी खुलासा हुआ. उन्होंने बताया कि सतीश हर साल उन्हें 3 किलो सोना देते हैं.
 

  • 3/10

शो की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें सतीश की बात सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं. शो में तेजस्वी प्रकाश भी हैरान थीं.
 

Advertisement
  • 4/10

सतीश ने कहा कि उन्होंने पत्नी से वादा किया है कि 10वीं सालगिरह पर वो उन्हें गोल्ड में तोलेंगे. ये सुनकर तेजस्वी की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं.
 

  • 5/10

वो बिंदा से कहती हैं कि उन्हें 10वीं एनिवर्सरी के लिए अपना वजन बढ़ाना चाहिए. जितना ज्यादा वजन होगा, उतना ही ज्यादा सोना उन्हें मिलेगा.
 

  • 6/10

बिंदा ने शो में अपनी लैविश लाइफ को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वो पति सतीश का प्रिंस की तरह ख्याल रखती हैं. पति की जमकर सेवा करती हैं.
 

Advertisement
  • 7/10

बिंदा ने कहा कि वो सतीश के उठने से पहले रोजाना उनके पैर दबाती हैं. पति को फुट मसाज देती हैं. वो पति के नाखून काटती हैं. फुली पैंपर करती हैं.
 

  • 8/10

बिंदा का कहना है हर महिला को पति के पैर दबाने चाहिए. ये बातें सुनकर तेजस्वी प्रकाश ने साफ कहा कि वो ऐसा नहीं करने वाली हैं. बिंदा जी कर सकती हैं क्योंकि उनके पास 40 किलो सोना है.
 

  • 9/10

बिंदा और सतीश ने अपनी 2 साल की बेटी को लैविश लाइफ दे रखी है. उसके पास 3 नैनी है. वो सोने के बर्तनों में खाना खाती है. उसके पास करोड़ों की रोल्स रॉयस है.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @tabinda.sanpal
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement