Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

17 बच्चों का पापा बनेगा दुबई का अरबपति बिजनेसमैन! शादी बचाने के लिए प्लान की प्रेग्नेंसी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST
  • 1/10

नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग ने दुबई के अरबपति बिजनेसमैन सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा (बिंदा) संपाल को लाइमलाइट में ला दिया है. दोनों की रईसी देख लोग चौंक गए हैं.
 

  • 2/10

एक एपिसोड में दिखाया गया कि तबिंदा पति सतीश पर शक करती हैं. उनकी दोस्त पम्मी ने बताया कि सतीश किसी लड़की संग पार्टी कर रहा था. तबिंदा तुरंत पति से कंफ्रंट करती हैं.
 

  • 3/10

हालांकि सतीश साफ कहते हैं कि वो किसी लड़की संग पार्टी नहीं कर रहे थे. लेकिन बिंदा की इनसिक्योरिटी साफ दिखी. वो सतीश से दूसरा बेबी प्लान करने को कहती हैं. अब वे सेकंड बेबी करने को राजी हैं.
 

Advertisement
  • 4/10

तबिंदा का मानना है अगर उनका दूसरा बेबी होगा तो सतीश पार्टी करना छोड़ देंगे. अपने बॉय गैंग करण कुंद्रा और ड्यूटी पर्रक संग सतीश बेबी प्लानिंग की बात शेयर करते हैं.
 

  • 5/10

इस दौरान उन्होंने कहा कि वो 17 बच्चों के पापा बनना चाहते हैं. सतीश ने कहा- मैं बिंदा के साथ लंदन जा रहा हूं. वहां डॉक्टर्स संग बात हुई है. हम सेकंड बेबी प्लान कर रहे हैं.
 

  • 6/10

''मैं बहुत एक्साइडेट हूं. बेला के आने के बाद हम बहुत खुश हैं. मैं चाहता हूं मेरी फैमिली बढ़े. मुझे लगता है दूसरा बच्चा बिंदा के लिए ज्यादा जरूरी है. ''
 

Advertisement
  • 7/10

सतीश ने अपने दोस्तों को बताया कि उनके 17 एम्ब्रियो (भ्रूण) हैं. मैंने तो बिंदा से कहता हूं अगर तुम ओके हो, मैं 17 सेरोगेट मदर ढूंढ़कर उसे 17 बच्चे दे दूंगा. 
 

  • 8/10

सतीश की बात सुनकर करण और ड्यूटी की हंसी नहीं रुकती. शो में सतीश और बिंदा की 2 साल की बेटी बेला को भी दिखाया गया है. नन्ही सी बेला के पास सारी लग्जरी है.
 

  • 9/10

सतीश और बिंदा ने बेटी को नाजों से पाला है. 8 आईवीएफ फेल और 9 साल के इंतजार के बाद बेला का जन्म हुआ है. कपल ने बेटी को पहले जन्मदिन पर कस्टम पिंक रोल्स-रॉयस दी थी. 
 

Advertisement
  • 10/10

बेला के पास 3 नैनी हैं, जो उसका ध्यान रखती हैं. पहले बर्थडे पर बेला ने 24 कैरेट गोल्ड की जैकेट पहनी थी. बेला दुबई की सबसे अमीर बच्चियों में शुमार है.

 

All Photos: Instagram @tabinda.sanpal
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement