जब सलमान के आगे फीका पड़ा इस हॉलीवुड एक्ट्रेस का स्टारडम

बॉलीवुड का जलवा हॉलीवुड तक फैला हुआ है और इस बात के कई सबूत खबरों में मौजूद हैं. हाल में हॉलीवुड की इस बड़ी एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया...

Advertisement
सलमान खान और मिला जोवोविच सलमान खान और मिला जोवोविच

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

बॉलीवुड का एक बड़ा एक्टर जब हॉलीवुड में किसी बड़े स्टार को फीका साबित कर देते तो ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. जी हां, हाल में हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मिला जोवोविच ने एक ऐसा ही वाकया शेयर किया.


साल 2011 में जर्मनी में मिला जोवोविच अपने पति के साथ गई हुईं थी. जिस होटल में वो और उनके पति ठहरे हुए थे, उसी होटल में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान भी रूके हुए थे. मिला बताती हैं कि अचानक से होटल में इतना सारी भीड़ देखकर चौंकी और मुझे लगा कि ये सब मेरे फैन्स है कि तभी मैंने देखा कि ये (सलमान खान) आदमी वहां से गुजरा और सभी चीखने लगे. मैं सोचा कि ये क्या हुआ और आखिरकार ये है कौन. तभी हमें पता चला कि ये बॉलीवुड का बड़ा स्टार है जिसकी फैन फॉलोइंग पूरे वर्ल्ड में है.

Advertisement


41 साल की इस अदाकारा के लिए ये अनुभव काफी बुरा था. मिला कहती हैं कि हम बिलकुल तैयार थे ऑटोग्राफ देने के लिए लेकिन किसी ने भी हममें दिलचस्पी नहीं दिखाई. लगभग 100 लोग वहां मौजूद थे और हम वहीं पर अपनी कार से बाहर आए और किसी को हमसे मिलने में कोई उत्साह नहीं था. ये बहुत ही फनी वाकया था.

'रेजिडेंट ईवल' फिल्म की लीड रोल एक्ट्रेस मिला इस फिल्म की सारी सीरिज का हिस्सा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement