वो हॉलीवुड एक्टर जिसके लिए बॉलीवुड और इंडिया का मलतब है शाहरुख खान

केवल इंडिया ही नहीं पूरे विश्व में बॉलीवुड किंग खान के फैंस हैं. कई इंटरनैशनल सिलेब्रिटीज भी शाहरुख की अदायगी के दीवाने हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू सेशन के दौरान हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडलिस्टेन ने बादशाह की तारीफ की और साथ ही हिंदी फिल्मों में अपने काम करने की इच्छा जाहिर करते हैं.

Advertisement

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 10 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

ब्रिटिश अभिनेता टॉम हिडलेस्टन मार्बल कॉमिक्स के लोकी के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं. 9 जून को लोकी के किरदार ने अपने डिज्नी प्लस सीरीज की शुरुआत कर दी है. हाल ही में ट्विटर पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, टॉम वर्ड एसोसिएशन गेम खेलते हैं और उन सभी भारतीय चीजों के बारे में बात करते हैं, जो उन्हें पसंद हैं, जिसमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल हैं.

Advertisement

इंडिया के बारे में पूछे जाने पर टॉम कहते हैं, 'शाहरुख खान'. फिर उनसे बॉलीवुड के बारे में पूछा जाता है और कहते हैं, 'क्या मुझे शाहरुख खान को फिर से कहने की इजाजत है? शाहरुख खान फिर से'. इसके बाद, टॉम से एक इंडियन सिटी के बारे में पूछा गया और कहते हैं, “चेन्नई। मेरे अंकल वहीं रहते हैं. मैं कई बार चैन्नई घूमने गया हूं और मुझे वो शहर बहुत पसंद है.'

 

Tom Hiddleston’s cheekbones and wit cut sharper than glass and we are here for it! 👀😍 Watch streaming June 9

 
बता दें, टॉम का इंडियन सिनेमा या एक्टर से प्यार नया नहीं है. 2012 में हिंदूस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान टॉम ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की थी. इंटरव्यू में टॉम ने कहा था, 'मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए बस एक बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहता हूं.' साथ उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें शाहरुख खान की माई नेम इस खान बहुत पसंद आई थी.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »