सात बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले रॉजर मूर का निधन, 89 साल के थे

जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में सात बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले अभिनेता रॉजर मूर का 89 साल की उम्र में निधन हो गया...

Advertisement
जेम्स बॉन्ड अभिनेता रॉजर मूर जेम्स बॉन्ड अभिनेता रॉजर मूर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2017,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉजर मूर का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया. सर रॉजर मूर 89 साल के थे. वह सात बार जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आए थे.

बता दें कि उनके परिवार ने इसकी घोषणा करते हुए उनके ट्विटर हैंडल इस बात की जानकारी दी. वह अपनी फैमिली के साथ स्व‍िजरलैंड में रह रहे थे.

Advertisement

रॉजर, बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे एक्टर थे और 1973 से 1985 तक उन्होनें इस किरदार को निभाया. 'दि स्पाई हू लव्ड मी' और 'लिव एंड लेट डाई' जैसी सुपरहिट बॉन्ड फ़िल्मों में उन्होंने काम किया था.


शॉ कोनरी जैसे दमदार एक्टर के बाद जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉजर को लोगों ने उन्हें बॉन्ड के रूप में काफी पसंद किया था. रॉजर ने जेम्स बॉन्ड के अलावा मशहूर जासूसी टीवी सीरीज़ 'दि सेंट' में भी काम किया था, जिसमें उनके किरदार साईमन टेंपलर को आज भी याद किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »