हैरी की शाही शादी में नहीं आएंगे मेगन के पिता, कौन निभाएगा रस्म?

मेगन के पिता की उम्र 73 साल है पिछले हफ्ते उन्हें एक हार्ट अटैक आया था जिसकी वजह से बीते बुधवार को उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. थॉमस की अचानक बिगड़ी तबियत ने शाही खानदान को पशोपेश की स्थिति में डाल दिया था.

Advertisement
PC: Meghan_markle/Instagram PC: Meghan_markle/Instagram

रोहित

  • ,
  • 17 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

इंग्लैंड के प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में बस दो दिन बचे हैं. खबर है कि मेगन के पिता अपनी बेटी की शाही शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. वे अपनी दिल की बीमारी के कारण बेटी की शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे. ऐसे में सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर शादी में पिता के जिम्मे की रस्में कौन निभाएगा?

Advertisement

मेगन के पिता की उम्र 73 साल है पिछले हफ्ते उन्हें एक हार्ट अटैक आया था जिसकी वजह से बीते बुधवार को उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. थॉमस की अचानक बिगड़ी तबियत ने शाही खानदान को पशोपेश में डाल दिया था. लोग उनकी सेहत को लेकर तो चिंतित थे ही, साथ ही उनके शादी में शामिल ना हो पाने की वजह से पिता द्वारा निभाई जाई वाली रस्मों की फिक्र भी थी.

अब कहा जा रहा है कि मेगन की मां डोरिया रैगलेंड शादी की सारी रस्में निभाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक डोरिया बुधवार को हीथ्रो एयरपोर्ट पर देखी गई थीं. उनकी उम्र 61 साल है और वे लॉस एंजेलेस में लोगों को योग सिखाती हैं.

मां के बहुत करीब हैं मेगन

अपने माता-पिता के तलाक के बाद 36 वर्षीय मेगन का बचपन अपनी मां के साथ ही बीता था. मेगन मां के बहुत करीब हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक डोरिया शाही शादी के पहले की रात विंडसर पैसेल में ही गुजारेंगी. शादी के लिए वे कार से चर्च जाएंगी. इस खास मौके पर मां का साथ मेगन के लिए वाकई बहुत खास होगा.    

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »