BAFTA में भी डोनाल्ड ट्रंप बने निशाना, स्टीफन फ्राई ने कहा- पक्का मूर्ख

70वें बाफ्टा समारोह की मेजबानी कर रहे कॉमेडी एक्टर स्टीफन फ्राई ने अपनी बातों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा. आजकल बड़े पुरस्कार समारोहों में ट्रंप की आलोचना करने का चलन बन गया है...

Advertisement
स्टीफन फ्राई ओर डोनाल्ड ट्रंप स्टीफन फ्राई ओर डोनाल्ड ट्रंप

वन्‍दना यादव / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

बाफ्टा को होस्ट कर रहे कॉमेडी एक्टर स्टीफन फ्राई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और यह पहली बार नहीं हो रहा है कि किसी इवेंट के दौरान ट्रंप को बातों के बीच घेरा गया हो.

ऐसे में बाफ्टा के प्रेजेंटर ने भी समय गंवाए बिना इस साल के समारोह की शुरुआत वरिष्ठ अभिनेत्री स्ट्रीप द्वारा गोल्डन ग्लोब्स में सार्वजनिक तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना का हवाला देते हुए की.

Advertisement


स्ट्रीप ने ट्रंप द्वारा एक विकलांग संवाददाता का मजाक बनाए जाने की आलोचना की थी. फ्राई ने मंच पर दाखिल होते ही कहा कि मैं नीचे हर पंक्ति में उन बेहद अधिक आंक लिए गए लोगों को देख सकता हूं, जो खूबसूरत ड्रेस उधार लेकर आए हैं.


स्ट्रीप उनकी इस बात पर हंसने लगी थीं. दरअसल ट्रंप ने उन्हें ओवररेटेड कहा था. फ्राई ने तंज कसते हुए कहा कि कोई 'पक्का मूर्ख' ही सोचेगा कि वह महान अभिनेत्रियों में से एक नहीं हैं.

मेरिल स्ट्रीप ने एक रैली के दौरान ट्रंप द्वारा एक विकलांग रिपोर्टर का सार्वजनिक तौर पर मजाक उड़ाए जाने पर भी उनकी आलोचना की. उन्होंने कहा, 'तिरस्कार से तिरस्कार की भावना जन्म लेती है और हिंसा से हिंसा पनपती है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »