ऑटो ड्राइवर के बेटे को मिला जस्टिन बीबर के शो का 75,000 का टिकट

जस्टिन बीबर का मेगा कॉन्सर्ट 10 मई को मुंबई में होने वाला है. इस शो को टिकट बहुत महंगे हैं लेकिन मुंबई के ऑटो ड्राइवर के बेटे ने शो का गोल्डन टिकट जीता है.

Advertisement
जस्टिन बीबर जस्टिन बीबर

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 22 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST

जस्टिन बीबर के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं और मुंबई में भी जस्टिन के फैंस की कमी नहीं है. जस्टिन बीबर जल्द ही भारत आने वाले हैं और एक बड़ा कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिसकी चर्चा अभी से हो रही है. इसका जमकर प्रमोशन भी किया जा रहा है.

इस कॉन्सर्ट की टिकट इतनी मंहगी है कि आम इंसान इसे खरीदने की सोच भी नहीं सकता. लेकिन मुंबई के एक ऑटोरिक्शा चालक के बेटे की किस्मत चमक गई है और उसे मिला है जस्टिन बीबर के शो को देखने का गोल्डन टिकट. जी हां, मुंबई के एक ऑटोरिक्शा चालक के बेटे ने ये गोल्डन टिकट जीता है.

Advertisement


आपको बता दें कि मुंबई के ऑटो चालक का बेटा जस्टिन बीबर का बहुत बड़ा फैन है और वो जस्टिन के इंडिया में हो रहे कॉन्सर्ट को लाइव देखना चाहता है. लेकिन इस शो के टिकट महंगे होने के कारण ऑरिक्शा चालक का बेटा ये टिकट नहीं खरीद सकता. इसलिए इस ऑटो चालक और उसके बेटे ने सोशल मिडिया पर जस्टिन बीबर के हर फैन पेज पर मैसेज और कमेंट किया और अपनी जिज्ञासा दिखाई.


ऑटो चालक के बेटे की चाहत देखकर शो के आर्गनाजर्स ने ऑटो चालक के बेटे को शो का एक गोल्ड क्लास टिकट दिया है जिसकी किमत 75,000 रुपये है. ऑटो चालक का बेटा इतने पैसे कभी इस टिकट के लिये नहीं दे पाता. टिकट मिलने के बाद ऑटो चालक के बेटे की खुशी का ठिकाना नहीं है और वो फिलहाल कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहा है, साथ ही उसने शो के ऑर्गनाइजर्स से ये भी वादा किया है कि शो के टिकट के बदले में वो जस्टिन के इस कॉसर्ट को मुंबई के ऑटो रिक्शा में प्रमोट करेगा और जस्टिन के पोस्टर्स सहित जस्टिन के गाने भी बजायेगा.

Advertisement

फिलहाल आपको बता दें कि जस्टिन बीबर का ये मेगा कॉन्सर्ट मुंबई में 10 मई को डी वाय पाटिल स्टेडियम में होगा, जहां देशभर से जस्टिन के फैंस उन्हें देखने आयेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »