'धार्मिक नहीं हूं', घंटों पूजा करती थीं जीनत अमान की मां, बेटी का रखा हिंदू नाम, एक्ट्रेस को किस धर्म पर यकीन?

जीनत अमान का कहना है कि उनका एक हिंदू नाम भी है. जिसे उनकी मां ने रखा था. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो धार्मिक नहीं हैं. ऐसा क्यों, जानते हैं इसकी वजह.

Advertisement
क्या धार्मिक हैं जीनत अमान?  (Credit: Instagram/thezeenataman) क्या धार्मिक हैं जीनत अमान? (Credit: Instagram/thezeenataman)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

लेजेंडरी एक्ट्रेस जीनत अमान अपने दौर की टॉप हीरोइनों में शुमार थीं. वो सत्यम शिवम सुंदरम, कुर्बानी, डॉन और हरे राम हरे कृष्णा जैसी फिल्मों में दिखीं. इन मूवीज में अपने दमदार किरदारों की बदौलत जीनत ने महिलाओं के लिए नया बेंचमार्क सेट किया था. जीनत ने एक इवेंट में कहा कि वो धार्मिक नहीं हैं. उन्होंने अपना हिंदू नाम होने का भी खुलासा किया. 

Advertisement

जीनत अमान का खुलासा
कम लोगों को जानकारी है कि जीनत की मां हिंदू थीं. एक्ट्रेस ने न्यूज 18 के इवेंट में कहा- मेरा पिता की तरफ से जीनत अमान नाम रखा गया. लेकिन मेरी मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी है. मेरी मां वर्धिनी हिंदू थीं. वो धार्मिक हिंदू महिला थीं. जो कि रोजाना 2 घंटे पूजा पाठ किया करती थीं. उन्होंने ही मेरी ज्यादातर परवरिश की थी. जब जीनत से पूछा गया क्या वो भी धार्मिक हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने ना कहा.

जीनत कहती हैं- मैं धार्मिक नहीं हूं क्योंकि मैंने चीजों को करीब से देखा है. मेरा मां हिंदू थीं. पिता मुसलमान थे. मेरे पिता के बच्चे भी मुस्लिम थे. मैं कैथोलिक स्कूल में पढ़ी हूं. मेरे सौतेले पिता जर्मन हैं. तो मेरा पालन-पोषण बहुत ही ग्लोबल तरीके से हुआ है. इसी वजह से मुझे किसी खास धर्म का पालन करने की कभी जरूरत महसूस नहीं हुई. सभी धर्म अच्छे हैं. कोई भी धर्म आपको गलत करने नहीं सिखाता. मैं मानवता, दया, शांति, समानता, लोगों और जानवरों के प्रति प्यार में यकीन करती हूं. वही मेरा धर्म है.

Advertisement

जीनत अमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक वक्त वो इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों में शुमार थीं. उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों संग काम किया है. इनमें धर्मेंद्र, शशि कपूर, ऋषि कपूर का नाम शामिल है. वो इंडियन सिनेमा की सबसे प्रभावशाली हसीनाओं में गिनी जाती हैं. फिल्मों में अपने बोल्ड रोल्स और सीन्स को लेकर वो लाइमलाइट में रहीं. उनकी ब्यूटी के लोग मुरीद रहते थे. आज वो 74 साल की हैं. इस उम्र में भी जीनत खूबसूरत दिखती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »