यो यो हनी सिंह ने बताया कैसी लड़ी बाइपोलर डिसऑर्डर से जंग, इस एक्ट्रेस ने की मदद

हनी सिंह ने कहा कि ये मेरे लिए एक मुश्किल समय था. मेरे दीमागी संतुलन में कुछ कमी थी. मैंने दारू पीनी शुरू कर दी थी. मैंने सोना बंद कर दिया था और इस वजह से ये बीमारी मेरे अंदर धीरे-धीरे बढ़ने लगी. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मेरी मदद की थी.

Advertisement
यो यो हनी सिंह यो यो हनी सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

बॉलीवुड में अपने रैप से और म्यूजिक से दर्शकों के दिलों में उतरने वाले रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने जीवन में बुरे दिन भी देखे हैं. मगर वे इससे बाहर भी निकले. और इसमें एक्टर की मदद की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने. हाल ही में खुद रैपर हनी सिंह ने बताया कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ा और कैसे वे बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझने के बाद भी इस बीमारी को मात देने में सफल रहे. इसके अलावा और भी बीमारियों से वे ग्रस्त थे मगर उन्होंने धैर्य और संयमित जीवन की मदद से सभी बीमारियों को मात दे दी. 

Advertisement

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हनि सिंह ने बताया कि किस तरह से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने उनकी मदद की. उन्होंने कहा- ये मेरे लिए एक मुश्किल समय था. मेरे दीमागी संतुलन में कुछ कमी थी. मैंने दारू पीनी शुरू कर दी थी. मैंने सोना बंद कर दिया था और इस वजह से ये बीमारी मेरे अंदर धीरे-धीरे बढ़ने लगी. मुझे ये कबूलने में 3-4 महीने लग गए कि मैं ठीक नहीं हूं. ये एक भयानक समय होता है और हमें इसे कभी भी छिपाना नहीं चाहिए. जब हम प्रशंसकों के सामने अपनी हर एक बातें शेयर करते हैं तो हमें इसे भी नहीं छिपाना चाहिए. 

दरअसल ये बात उस दौरान की है जब हनी सिंह का गाना धीरे-धीरे आने वाला था. गाना बहुत बड़ा सक्सेस साबित हुआ. उन्होंने कहा कि जब वे अस्वस्थ थे उस दौरान वे करीब एक साल तक अपने घर से बाहर नहीं गए थे. एक से डेढ़ सालों तक वे अपने घर पर ही थे. लोग लॉकडाउन से फ्रस्टेट हो गए हैं जबकी मैंने कुछ समय पहले ही ठीक ऐसा ही फेज जिया है.  

Advertisement

दीपिका पादुकोण ने सजेस्ट किया डॉक्टर

बता दें कि साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने ये माना था कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार थे. उन्होंने इसपर कहा- मेरे पूरे परिवार और दोस्तों ने मेरी मदद की थी. यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सारे लोगों ने मेरी मदद की थी. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने मेरी मदद की थी. दीपिका एक समय में खुद इस बीमारी से जूझ चुकी थीं इसलिए उन्होंने मेरी ज्यादा मदद की थी. उन्होंने मेरे लिए एक दिल्ली बेस्ड डॉक्टर भी रिकमंड किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »