दर्द में दिन-रात पी शराब, मगर तलाक के बाद एक्टर ने की तौबा, बोले- लिवर ट्रांसप्लांट के पैसे नहीं थे

'मुन्ना भाई MBBS' फेम यतिन कार्येकर ने सालों बाद अपनी टूटी शादी का दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे, शराब की लत लग गई थी और उनके पिता ने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला.

Advertisement
यतिन कार्येकर का मुश्किल दौर (Photo: Screengrab) यतिन कार्येकर का मुश्किल दौर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

मुन्ना भाई एमबीबीएस फेम आनंद भाई यानी एक्टर यतिन कार्येकर 60 साल की उम्र में सिंगल हैं. उनकी शादी एक्ट्रेस इरावती हर्षे से तीन साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 1996 में हुई थी. लेकिन फिर दोनों की निभ नहीं पाई और 2001 में तलाक भी हो गया. इसके बाद इरावती तो मूव-ऑन कर गईं लेकिन यतिन डिप्रेशन का शिकार हो गए. वो पत्नी से अलगाव सह नहीं पा रहे थे इसलिए शराब के नशे में डूब गए थे. 

Advertisement

इस मुश्किल दौर को याद करते हुए यतिन ने सालों बाद अपना दर्द बयां किया. एक्टर ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद दोनों में दूरियां आ गई थी, फिर दोनों ने तलाक का फैसला लिया. इस बीच यतिन शराब पीने लग गए थे. उनके हाथ से कई अच्छे प्रोजेक्ट्स भी चले गए थे. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद पिता ने उन्हें खूब संभाला. वो दुनियादारी, मोह-माया त्याग देना चाहते थे लेकिन पिता ने उन्हें इस दौर से बाहर निकाला.

शराब के नशे में डूब गए थे यतिन

सिद्धार्त कनन से बातचीत में यतिन कार्येकर ने अपनी दिल की बातें शेयर कीं, और कहा कि तलाक के बाद सख्त होने की जरूरत पड़ी मुझे. वरना मैं बह जाता. सारी बुरी आदतें लग जाती. सबसे अच्छा हुआ कि शराब जिंदगी से चली गई. मैं शराब पिया करता था तलाक के एक-डेढ़ साल पहले. मैं बहुत ज्यादा पीने लगा था, कंट्रोल नहीं खोता था, लेकिन रोज पीता था और 24 घंटों में सिर्फ 2 घंटे सोता था. नींद ही उड़ गई थी मेरी. तो जब तलाक हुआ तो सबसे पहले मैंने शराब छोड़ने का तय किया. क्योंकि लिवर ट्रांसप्लांट कराने के मेरे पास पैसे नहीं थे.

Advertisement

'मेरे पापा ने मुझे अपने पास बुला लिया था. उन्होंने कहा कि तुम अकेले मत रहो. ठीक नहीं होगा. मैं भी चला गया था. फिर से उनका बेटा बन गया, उनकी सेवा की. मेरे पिता ने मुझे उस दौर से बाहर निकाला और समझाया कि तुम अच्छे एक्टर हो.' 

यतिन ने बताया कि उन्होंने कभी इरावती के सामने नहीं पी, उनके मुताबिक वो कभी घर पर रहा ही नहीं करती थीं. उन्होंने बिना कुछ कहे दूरी बना ली थी. यतिन बोले- मेरे काम पर असर हुआ, बहुत कम हो गया था. मेरे पैरों तले जमीन उखड़ गई थी. तलाक हो रहा था. काफी दिक्कतें हुईं, लग रहा था किसे बताऊं, किससे शेयर करूं, कोई था ही नहीं जिसे अपना दोस्त कह सकूं. तो बस अकेलेपन में काफी कुछ सहा, डिप्रेशन में गया.

तलाक का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे यतिन

यतिन ने आगे अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अच्छा ही हुआ कि मेरा तलाक हो गया. क्योंकि एक ही छत के नीचे अजनबियों की तरह रहने का क्या फायदा. मेरे पिता ने भी कहा कि कोई बात नहीं दूसरी लड़की देखो. मेरे ऊपर प्रेशर हो गया था. क्योंकि हमने लिव-इन रहने के बाद शादी की थी तो वो रिश्ता चलाने का प्रेशर था. कि जो भी हो इसे तो निभाना ही है. लेकिन फिर शादी के बाद पता नहीं क्या हुआ. 

Advertisement

यतिन ने बताया कि न तो इरावती और न मैंने किसी को भी इस रिश्ते को टूटने का जिम्मेदार ठहराया. वो मानते हैं कि उनके बीच दूरियां आना तय था. आज जब वो पलटकर सोचते हैं तो क्या उन्हें लगता है कि शराब न पीते, या पत्नी को ज्यादा वक्त देते तो तलाक नहीं होता? पूछने पर यतिन ने कहा कि- नहीं, ऐसा नहीं लगता क्योंकि काम करना था ना. बिल्स भरने थे, लोन चल रहा था उसकी ईएमआई भी देनी थी. पैसों की जरूरत थी ही.  

यतिन ने फिल्मों के अलावा शांति, देश में निकला होगा चांद, ब्योमकेश बख्शी, घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे कई हिट शोज में काम किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »