बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिट रही हैं हिंदी फिल्में? Anurag Kashyap बोले- जो लोग इंग्लिश बोलते...

अनुराग कश्यप ने हिंदी फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण देते हुए कहा कि आज कल हिंदी फिल्मों की जड़ें नहीं हैं, क्योंकि फिल्ममेकर दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए अपनी शैली से बाहर निकल रहे हैं और ये चीज लार्जर ऑडियंस को समझ नहीं आती है.

Advertisement
अनुराग कश्यप अनुराग कश्यप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग डायरेक्टोरियल फिल्म Dobaaraa को लेकर चर्चा में हैं. अनुराग कश्यप की इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में दिखेंगी. दोबारा के ट्रेलर लॉन्च पर अनुराग कश्यप ने हिंदी फिल्मों के खराब बिजनेस के बारे में बात की. अनुराग कश्यप ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप क्यों हो रही हैं. 

क्यों पिट रहीं हिंदी फिल्में?

Advertisement

अनुराग कश्यप ने हिंदी फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण देते हुए कहा कि आज कल हिंदी फिल्मों की जड़ें नहीं हैं, क्योंकि फिल्ममेकर दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए अपनी शैली से बाहर निकल रहे हैं और ये चीज लार्जर ऑडियंस को समझ नहीं आती है. अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्म अपनी संस्कृति से जुड़ी होती हैं, चाहें वो मैनस्ट्रीम कल्चर हो या फिर नॉ-मैनस्ट्रीम. लेकिन हिंदी फिल्मों के साथ ऐसा नहीं है. 

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब ऐसे फिल्ममेकर्स हैं, जो हिंदी तक नहीं बोल पाते हैं और वो चीज उनकी फिल्मों में भी दिखाई देती है. अनुराग कश्यप ने कहा- जो लोग इंग्लिश बोलते हैं, वो हिंदी फिल्में बना रहे हैं. 

अनुराग कश्यप का मानना है कि जब मैनस्ट्रीम फिल्ममेकर्स अपने स्टाइल की फिल्में बनाएंगे, तो वो जरूर चलेंगी. उन्होंने संजय लीला भंसाली की गंगुबाई काठियावाड़ी और अनीस बज्मी की भूल भुलैया 2 का उदाहरण देते हुए कहा. यही दो हिंदी फिल्में हैं, जो पेंडेमिक में हिट हुई हैं.

Advertisement

कब रिलीज होगी 'दोबारा'

फिल्म दोबारा की बात करें तो इस फिल्म से अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और तापसी पन्नू की दमदार जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. दोबारा 2018 में आई स्पेनिश फिल्म मिराज का रीमेक है. फिल्म की कहानी तापसी के ईद-गिर्द घूमती है जिसे 12 साल के लड़के की जान बचाने का मौका मिलता है. फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »