आईपीएल 2026 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. मैच के दौरान एक नई मिस्ट्री गर्ल को स्पॉट किया गया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. मिस्ट्री गर्ल का नाम पंबाज किंग्स के राइजिंग स्टार प्लेयर नेहाल वढेरा से जोड़ा जा रहा है.
मिस्ट्री गर्ल का क्रिकेटर नेहाल वढेरा से क्या है कनेक्शन?
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि मिस्ट्री गर्ल पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहाल वढेरा को डेट कर रही हैं. मिस्ट्री गर्ल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले के वक्त स्टेडियम में स्पॉट किया गया. मिस्ट्री गर्ल के मैच देखते हुए कई फोटोज-वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि मिस्ट्री गर्ल पंजाब किंग्स के स्टार और भारत के उभरते क्रिकेटर नेहाल वढेरा की गर्लफ्रेंड हैं. मैच के दौरान भी उन्हें पंजाब किंग्स को चीयर करते हुए देखा गया था. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.
कौन है मिस्ट्री गर्ल?
मगर फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर मिस्ट्री गर्ल कौन है? जिसका नाम क्रिकेटर नेहाल वढेरा संग जुड़ रहा है. बता दें कि मिस्ट्री गर्ल का नाम कश्मीरा परदेशी बताया जा रहा है. इस समय वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. उनकी प्रोफाइल के अनुसार वो एक एक्ट्रेस हैं. उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में तेलुगू फिल्म नर्तनशाला से की. फिर साल 2019 में फिल्म 'सिवाप्पू मंजल पचाई' से तमिल में डेब्यू किया. उसी साल वो हिंदी फिल्म 'मिशन मंगल' में भी नजर आईं. उन्होंने 2023 में हिंदी वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' में भी काम किया है.
कश्मीरा परदेशी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं. उनका इंस्टा हैंडल उकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है. इन दिनों वो राइजिंग क्रिकेटर नेहाल वढेरा संग डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, क्रिकेटर या एक्ट्रेस में से किसी ने भी अब तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.
aajtak.in