...जब शाहरुख खान ने किया अपने टीचर को परेशान, पूरे दिन बिना जूतों के रहे

शाहरुख खान पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी थी, जिसका नाम The Inner World Of Shah Rukh Khan था. इस डॉक्यूमेंट्री का एक छोटा-सा क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी यादों को ताजा करने अपने स्कूल गए हैं और वहां लोगों से मिलते दिख रहे हैं. साथ ही वह बता रहे हैं कि किस बिल्डिंग में वह पढ़ा करते थे. 

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2021,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

शाहरुख खान बॉलीवुड और फैंस के दिलों के किंग है. इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक होने के साथ-साथ शाहरुख खान किंग ऑफ रोमांस भी हैं. लेकिन इसके बावजूद भी शाहरुख खान अपनी जमीन से बहुत जुड़े हुए हैं. शाहरुख का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होंने दिल्ली से ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वह सीरियल और फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए मुंबई चले गए थे. 

Advertisement

शाहरुख खान ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बास स्कूल से की थी. वह स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी आगे रहे. भले ही शाहरुख खान आज मुंबई में रहते हैं, लेकिन उनका दिल आज भी दिल्ली में ही बसता है. इतना ही नहीं शाहरुख खान के पास आज भी दिल्ली में एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने पिछले साल री-डेकोरेट कर एयर बीएनबी के साथ रेंट पर देने का फैसला किया था. 

जब पुरानी यादों को ताजा करने स्कूल पहुंचे थे शाहरुख खान

शाहरुख खान पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी थी, जिसका नाम The Inner World Of Shah Rukh Khan था. इस डॉक्यूमेंट्री का एक छोटा-सा क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी यादों को ताजा करने अपने स्कूल गए हैं और वहां लोगों से मिलते दिख रहे हैं. साथ ही वह बता रहे हैं कि किस बिल्डिंग में वह पढ़ा करते थे. 

Advertisement

शाहरुख खान बताते हैं कि उनका स्कूल थोड़ा कड़क रूल्स वाला था और स्कूल में लड़कों को अनुशासन के साथ, छोटे बालों में रहना होता था. जब शाहरुख खान अपने पुराने जानकार से मिलते हैं तो वह खुश होते हैं और एक्टर को एक पुराना वाक्या याद दिलाते हुए कहते हैं - याद है मॉडर्न स्कूल वालों के दांत तोड़ दिए थे. इस बात को सुनकर शाहरुख खान हंस पड़ते हैं. 

वीडियो के शाहरुख खान को मैनेजमेंट के शख्स से बात करते हुए भी देखा जा सकता है. शाहरुख, शख्स से पूछते है कि अगर वह दोबारा आए तो क्या मैनेजमेंट के वो शख्स उन्हें दोबारा स्कूल में मिल पाएंगे, क्योंकि अगली बार शाहरुख अपने बेटे आर्यन को लाने की सोच रहे हैं. वीडियो में अंत में शाहरुख खान कहते है - 'मैं खुश हूं कि मैं यहां वापस आया... ये मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला एक्सपीरियंस था.'

ड्रग्स केस में NCB ने सुशांत राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार

स्कूल के दिनों में शाहरुख को मिला था अजब नाम

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख खान को स्कूल के दिनों में एक अलग नाम से बुलाया जाता था. स्कूल में उन्हें मेल गड्डा बोला जाता था. 2018 में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, 'मुझे मेल गड्डा बोला जाता था क्योंकि मैं एक एक्सप्रेस ट्रेन की तरह तेज भागता था और मेरे बाल आगे की ओर खड़े हो जाते थे.'

Advertisement

'वेंटिलेटर की आवाज के बीच मैं तुम्हें सुनता था', अनिरुद्ध का पत्नी के नाम इमोशनल पोस्ट

अपने टीचर्स को खूब तंग किया करते थे शाहरुख

शाहरुख ने आगे बताया था, 'मैं अपने टीचर्स को काफी परेशान करता था. मैंने अपनी केमिस्ट्री की टीचर से खुद को अच्छे मार्क्स दिलवा लिए थे, यह केहकत कि मैं उनके बेटे जैसा हूं. मैं बहुत बार मिर्गी का दौरा करने की एक्टिंग किया करता था. मैं 'बेहोश' हो जाता था क्लास में और टीचर्स को मुझे सूंघाने के लिए अपने जूते उतारने पड़ते थे. एक बार मैंने ऐसे ही बेहोश होने की एक्टिंग कर था और तब हमारी क्लास में एक आया टीचर आया था. मेरे दोस्तों ने उसे कहा था कि अगर उसने अपने जूते नहीं उतारे तो मैं मर जाऊंगा. उस बेचारे टीचर को पूरा दिन क्लास में नंगे पैर घूमना पड़ा था.'

इस फिल्म से करने जा रहे हैं बॉलीवुड में कमबैक

शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह यश राज की फिल्म पठान में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद के जिम्मे है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और सलमान खान अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को 2022 में रिलीज करने का फैसला किया गया है. शाहरुख खान को पिछली बार 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »