गांव के नाटक में हिट था कालीन भइया का आइटम डांस, बोले- मेरे आगे फेल हैंं एक्ट्रेसेज

हाल ही में इसके बारे में खुलासा करते हुए खुद पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि वो कैसे अपने गांव में होने वाले नाटक में महिला का रोल निभाते थे. वहीं इस नाटक में पंकज ने ऐसा शानदार काम कर डाला था कि लोगों ने उनसे इंप्रेस होकर उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लिए खतरा बता दिया था.

Advertisement
पंकज त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

बॉलीवुड और फैंस के दिलों में अपने शानदार टैलेंट के दमपर अलग जगह बनाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग टैलेंट का लोहा कई प्रोजेक्ट्स के जरिए मनवाया है. हर फिल्म में पंकज कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर देता है. अब पंकज ने बताया है कि उनके अन्दर ये टैलेंट काफी पहले से ही था, जिसने उनके गांव के बड़े-बूढ़ों तक को इंप्रेस कर दिया था. 

Advertisement

हाल ही में इसके बारे में खुलासा करते हुए खुद पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि वो कैसे अपने गांव में होने वाले नाटक में महिला का रोल निभाते थे. वहीं इस नाटक में पंकज ने ऐसा शानदार काम कर डाला था कि लोगों ने उनसे इंप्रेस होकर उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लिए खतरा बता दिया था.

गांव के नाटक में लड़की बनते थे पंकज

पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दौर के बारे में दिल खोलकर बातें कीं. उन्होंने बताया कि वो अपने गांव में होने वाले नाटक में महिला का रोल निभाते थे, सिर्फ यही नहीं वो इनमें आइटम नंबर भी करते थे. उन्होंने बताया, 'मैं जब 10वीं कक्षा में था, तब मैंने पहली बार लड़की का रोल निभाया था. उस वक्त जो लड़का, महिला का किरदार निभाता था वो अपने घर से लौटा नहीं था. लोग सोच रहे थे कि उस साल नाटक नहीं होगा क्योंकि वो लड़का नहीं आया था. तभी मैंने खुद इस नाटक में भाग लेने का फैसला किया.'

Advertisement

पंकज त्रिपाठी ने बताया, 'हमारे डायरेक्टर राघव चाचा ने कहा था कि अपने पिता जी से इजाजत ले लो, क्योंकि वो गुस्सा हो सकते हैं और स्टेज पर लाठी लेकर चढ़ सकते हैं. मेरे पिता ने मुझे लड़की का रोल करने से नहीं रोका, उन्होंने कहा मुझे जो अच्छा लगता है, मैं कर सकता हूं. इसके बाद मुझसे नाटक के बीच में आइटम डांस कराया जाने लगा, तब भी जब इसकी कोई जरूरत नहीं थी. लोगों को मेरा डांस बहुत पसंद आता था.'

मुंबई आने का नहीं था कोई प्लान

उन्होंने आगे बताया कि गांव के बड़े-बूढ़ों ने उन्हें मुंबई जाने की सलाह दी थी. पंकज ने कहा, 'मेरे गांव के बड़े-बूढों ने कहा कि अगर ये लड़का मुंबई जाता है, तो वो बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस की छुट्टी कर देगा'. पंकज ने बताया कि उस वक्त उनका मानना था कि फिल्मों में दिखाए जाने वाले फीमेल किरदार असल में लड़के ही होते हैं, को लड़की की तरह कपड़ें और मेकअप कर पर्दे पर दिखते हैं.

देखें: आजतक LIVE TV 

अपने फिल्मी करियर के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मेरा मुंबई आने का कोई प्लान नहीं था. मैं उस समय मुंबई आना भी नहीं चाहता था. मुझे नहीं पता था कि मैं कभी एक्टर बनूंगा, मैं तो बस मस्ती के लिए वो करता था.' बता दें कि पंकज त्रिपाठी आज घर-घर में जाने जाते हैं. वेब सीरीज मिर्जापुर, सेक्रेड गेम्स संग कई बॉलीवुड फिल्मों के जरिए उन्होंने भारत की जनता को अपना फैन बना लिया है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »