इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा हैं, माफ कर दो हमें- डायरेक्टर विशाल भारद्वाज

विशाल ने कहा, "ये लोगो की बनाई हुई बकवास हैं, आजकल जो खास चल रही हैं. हमारी इंडस्ट्री बहुत ही खूबसूरत हैं जहां पर आपस मे बहुत प्यार हैं. जब किसी फिल्म की शूटिंग खत्म होती हैं तब पूरी यूनिट को एक दूसरे से बिछड़ने का बहुत दुख होता हैं.''

Advertisement
विशाल भारद्वाज विशाल भारद्वाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

फिल्मी दुनिया, एक ऐसी खूबसूरत नगरी, जिसकी चकाचौंध हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं. हालांकि, आजकल के माहौल ने एस्पायरिंग एक्टर्स के मनोबल को जैसे तोड़कर रख दिया हैं कि क्या वाकई इस फिल्मी दुनिया में बाहर वालों को प्यार नहीं मिलता? क्या यहां महिलाएं अपने काम को लेकर सुरक्षित नहीं? और क्या यहां मादक पदार्थोें का सेवन आपकी योग्यता को दर्शाता हैं? फिल्म इंडस्ट्री आज इल्जामों के कटघरे में हैं.

Advertisement

हाल ही में स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिथि बनकर आए डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और राइटर विशाल भारद्वाज से जब पूछा गया कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में जो टॉक्सिक कल्चर हैं, जो जहरीला मौहाल हैं काम करने के लिए, उस पर क्या बोलना चाहेंगे?

इस पर विशाल ने कहा, "ये लोगों की बनाई हुई बकवास है, आजकल जो खास चल रही है. हमारी इंडस्ट्री बहुत ही खूबसूरत है जहां पर आपस में बहुत प्यार है. जब किसी फिल्म की शूटिंग खत्म होती है तब पूरी यूनिट को एक दूसरे से बिछड़ने का बहुत दुख होता है. मुझे यहां कभी बाहरीपन का अहसास नहीं हुआ. मुझे इस इंडस्ट्री ने बहुत प्यार दिया हैं."

आप रातोरात स्टार बन सकते हैं

विशाल ने कहा, "ये इंडस्ट्री ऐसी है जहां आप रातोरात स्टार बन सकते हैं और जोकर बन सकते हैं. अगर आप में टैलेंट हैं तो आपकी लॉटरी लगने से कोई नहीं रोक सकता चाहे वो फिल्मी खानदान से हैं या नॉन फिल्मी खानदान से हो. हमारी इंडस्ट्री में बहुत भावनात्मक प्यार हैं. तो कृपा करके हमे माफ कर दीजिए हमे छोड़ दीजिए अपने हाल पर हम बहुत अच्छे हैं. यहां पर कोई टॉक्सिक कल्चर नही हैं बल्कि हम सब एक परिवार हैं."

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »