Vikram Gokhale health update: 12 दिन पहले विक्रम गोखले ने भेजा था अनुपम खेर को मैसेज, बोले- जिंदगी अधूरी है मेरे दोस्त

इंटरनेट पर जो विक्रम गोखले के निधन की खबरें चल रही हैं, वह सरासर झूठी बताई जा रही हैं. इसी बीच अनुपम खेर ने विक्रम गोखले का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लेजेंड्री एक्टर एक कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
अनुपम खेर, विक्रम गोखले अनुपम खेर, विक्रम गोखले

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

लेजेंड्री एक्टर विक्रम गोखले की हालत इस समय नाजुक है. 82 साल के एक्टर पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती हैं. जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. एक्टर के करीबी और परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं. फैन्स और चाहने वाले दुआएं कर रहे हैं कि एक्टर की तबीयत ठीक हो जाए और वह घर लौट आएं. हालांकि, इंटरनेट पर खबरें चल रही हैं कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है. कुछ एक्टर्स तो विक्रम गोखले को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि भी देने लगे हैं. इन्हीं में से एक अनुपम खेर भी हैं. 

Advertisement

अनुपम खेर ने दी विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि
अनुपम खेर ने विक्रम गोखले का एक 12 दिन पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें लेजेंड्री एक्टर एक कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मुझे यह मैसेज अपने डियर फ्रेंड और देश के सबसे फाइनेस्ट एक्टर विक्रम गोखले से 12 दिन पहले मिला था. मैं उन्हें फोन किया और कहा कि जो कविता आपने मुझे भेजी है, वह अधूरी है. उन्होंने मुझसे कहा कि जिंदगी भी अधूरी है मेरे दोस्त. और फिर हंसने लगे.

विक्रम गोखले के निधन की खबर से मैं बहुत आहत हुआ हूं. दुखी हूं. कुछ समय पहले ही मैंने 'द सिग्नेचर' फिल्म की शूटिंग खत्म की है जो विक्रम गोखले की मराठी फिल्म 'अनुमति' की हिंदी रीमेक फिल्म है. इसपर भी हमारी बात हुई थी. उन्होंने मेरे से पूछा था कि फिल्म कब दिखा रहे हो? मैंने कहा था कि आपको दिखाने के लिए नर्वस हूं. इस बात पर जोर से हंसते हुए उन्होंने कहा था कि तब तो अच्छा ही किया होगा. दुख इस बात का यहां मुझे हो रहा है कि वह मेरी फिल्म कभी नहीं देख पाएंगे. विक्रम गोखले, आप मेरे हमेशा बेस्टफ्रेंड रहेंगे." इसके साथ ही अनुपम खेर ने दिल टूटने वाली इमोजी लगाई है.

Advertisement
अनुपम खेर ने शेयर की पोस्ट

सामने आया दोस्त का बयान
हालांकि, इंटरनेट पर जो विक्रम गोखले के निधन की खबरें चल रही हैं, वह सरासर झूठी बताई जा रही हैं. फैमिली फ्रेंड राजेश दामले ने विक्रम गोखले का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि एक्टर की हालत नाजुक जरूर है, लेकिन उनका निधन नहीं हुआ है. इस तरह की अफवाहों को फैलाने से बचें और इन्हें नजरअंदाज भी करें. 

दोस्त ने यह भी कहा कि जो भी हेल्थ को लेकर अपडेट होगा, वह डॉक्टर्स देंगे. पिछले 24 घंटों से विक्रम गोखले की हालत नाजुक है. जॉक्टर्स अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. जहां तक पता चला है, विक्रम गोखले के मल्टीपल ऑर्गन फेल्यर की बात सामने आ रही है. आगे उनकी हेल्थ से जुड़ा जो भी अपडेट होगा, आप सभी को दिया जाएगा. हालांकि, डॉक्टर्स जो भी मेडिकेशन विक्रम गोखले को दे रहे हैं, वह काम नहीं कर रही है. डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि एक्टर को रिवाइव किया जा सके. 

अस्पताल ने जारी किया बयान
इसके अलावा दीनानाथ अस्पताल ने भी बयान जारी कर कहा है कि विक्रम गोखले अभी वेंटिलेटर पर हैं. वह जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं. वह जिंदा हैं. आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. एक्टर को पूरी तरह ठीक करने की कोशिश जारी है. जो खबरें चल रही हैं कि एक्टर डीप कोमा में हैं और रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं, वे सभी झूठी हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »