‘रैंबो’ के इंडियन वर्जन में टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस कर रहे प्रभास, ‘बागी’ एक्टर ने लगाया अफवाहों पर विराम

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि साउथ स्टार प्रभास ने सिल्वेस्टर स्टैलन पर बन रही फिल्म ‘रैंबो’ में टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस कर दिया है. अब इस पर ‘बागी’ एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी किया है.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ टाइगर श्रॉफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

बॉलीवुड गलियारों में टाइगर श्रॉफ और प्रभास को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि साउथ स्टार प्रभास ने सिल्वेस्टर स्टैलन पर बन रही फिल्म ‘रैंबो’ में टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस कर दिया है. अब इस पर ‘बागी’ एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी किया है. एक न्यूज पोर्टल संग बातचीत के दौरान टाइगर श्रॉफ ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह सब बकवास खबरें हैं.

Advertisement

टाइगर ने कहा, “पृथ्वी पर ये बातें आखिर आ कहां से रही हैं? क्यों?” टाइगर श्रॉफ जल्द ही स्क्रीन पर देसी सिल्वेस्टर स्टैलन की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. ‘फर्स्ट ब्लड’ पहली फिल्म थी जो साल 1982 में रिलीज हुई थी. जबसे फिल्म के रीमेक की घोषणा हुई है, तभी से फैन्स दो सवाल लगातार कर रहे हैं. 

ये हैं वे दो सवाल
फैन्स लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर 40 साल बाद इस फिल्म के रीमेक को क्यों बनाया जा रहा है? इसके अलावा फैन्स का पूछना है कि क्या टाइगर की इस फिल्म के रीमेक में स्टैलन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे? 

मालूम हो कि स्टैलन साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस्ड फिल्म ‘कम्बख्त इश्क’ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था और करीना-अक्षय कुमार फिल्म के स्टार कास्ट थे. 

Advertisement

इसके अलावा स्टैलन ने ट्विटर पर फैन्स को जानकारी देते हुए बताया है कि वह टाइगर स्टारर और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आएंगे. इस बात को सुनकर फैन्स काफी खुश हैं. टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. वह इस समय इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »