रणबीर-दीपिका की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का ये सीन हुआ था डिलीट, आपने देखा?

फिल्म ये जवानी है दीवानी 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह फिल्म उस समय की रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी और पिछले कुछ सालों में रणबीर की फैन फॉलोइंग पर भी अच्छा असर दिखा. फिल्म के सारे सॉन्ग भी काफी हिट हुए थे और आज भी लोग उन गानों को सुन्ना और थिरकना पसंद करते हैं.

Advertisement
दीपिका-रणबीर दीपिका-रणबीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जून 2021,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

फिल्म ये जवानी है दीवानी 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह फिल्म उस समय की रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी और पिछले कुछ सालों में रणबीर की फैन फॉलोइंग पर भी अच्छा असर दिखा. फिल्म के सारे सॉन्ग भी काफी हिट हुए थे और आज भी लोग उन गानों को सुन्ना और थिरकना पसंद करते हैं. 

Advertisement

ये जवानी है दीवानी से ये सीन हुए था डिलीट 

इस फिल्म में चार दोस्त एक जर्नी पर जाते हैं और फिर वापस आने के बाद एक शादी में मिलते हैं. रणबीर का किरदार फैंस को बेहद पसंद आया था, वहीं रणबीर और दीपिका की जोड़ी भी वाकई में शानदार थी. इस फिल्म में जहां रणबीर ने चुलबुले बनी का किरदार निभाया था वहीं दीपिका सीधी-साधी लड़की नैना का रोल प्ले करती नजर आईं. दोनों को उनकी शानदार एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए दुनिया भर में प्रशंसा मिली. 

तुम्हारी याद आती है... बेटी सोनम कपूर के बर्थडे पर अनिल कपूर का पोस्ट

हालांकि फिल्म को दुनिया भर में बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा विभिन्न प्लेटफार्मों पर देखा जाता है, लेकिन इस फिल्म से एक सीन हटा दिया गया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस सीन को देखकर आप एक बार फिर ये फिल्म देखना पसंद करेंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर दीपिका के पास आते हैं और उदयपुर घूमने की बात करते हैं. जब उन्हें पता लगता है कि दीपिका बाथरूम में होती हैं तो वे उन्हें बाथरूम के बाहर परेशान करने पहुंच जाते हैं. अंत में जब उन्हें पता लगता है कि बाथरूम में दीपिका नहीं होती तो वह शर्म से पानी-पानी होते होते नजर आए.  

Advertisement

फैंस कर रहे रिएक्ट

इस वीडियो पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बेस्ट फिल्म एवर" दूसरे यूजर ने लिखा, "बनी और नैना की जोड़ी वाकई कमाल की थी" तीसरे ने लिखा, "इस फिल्म का सीक्वल तो बनना चाहिए" वहीं सभी यूजर को उनका यह डिलिटिड सीन बेहद पसंद आ रहा है. 

ये जवानी है दीवानी के लेखक और निर्देशित करने वाले अयान मुखर्जी ने पहली बार रणबीर के साथ उनकी पहली फिल्म 'वेक अप सिड' में काम किया था. ये जवानी है दीवानी के बाद, अयान फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में व्यस्त हैं, जो तीन भागों में रिलीज होगी और यह फिल्म इंडस्ट्री में घोषित होने वाले सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »