बचपन, सिनेमा और नॉस्टेल्जिया... पांच भाषाओं में आ रही पैन इंडिया फिल्म 'टेक्सला' के सुपरस्टार हैं बच्चे!

ऐश्वर्या रजनीकांत बच्चों की फिल्म ‘टेक्सला’ को पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज करने जा रही हैं. अनुराग कश्यप से लेकर ऋषभ शेट्टी तक, सिनेमा के बड़े नाम इसके टीजर लॉन्च से जुड़े. सुपरस्टार्स की पैन इंडिया फिल्में तो जनता ने बहुत देखी हैं, अब बच्चों की फिल्म भी इसी फॉर्मूले को दोहरा रही है.

Advertisement
आ रही है बच्चों की पैन इंडिया फिल्म 'टेक्सला' (Photo: IMDB) आ रही है बच्चों की पैन इंडिया फिल्म 'टेक्सला' (Photo: IMDB)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

पांच भाषाओं में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को टारगेट करने वाला पैन इंडिया फॉर्मूला आजमाती बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्में आपने खूब देखी हैं. मगर क्या बच्चों की किसी फिल्म को ये फॉर्मूला ट्राई करते देखा है? साउथ की फेमस डायरेक्टर, सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बच्चों की एक फिल्म लेकर आ रही हैं. नाम है- ‘टेक्सला’. ऐश्वर्या की फिल्म ‘3’ से ही धनुष का गाना ‘कोलावेरी डी’ वायरल सेंसेशन बना था. ‘टेक्सला’ में ऐश्वर्या ऐसा एक्सपेरिमेंट करने जा रही हैं जो अभी तक किसी ने नहीं किया.

Advertisement

बच्चों की पैन इंडिया फिल्म
ऐश्वर्या ने अपनी चिल्ड्रेन फिल्म ‘टेक्सला’ को पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज करने का प्लान बनाया है. हाल ही में उन्होंने ‘टेक्सला’ का टीजर पांच भाषाओं में रिलीज किया है. उन्होंने पांच अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के बड़े नामों से ‘टेक्सला’ के अलग-अलग रीजनल वर्जन लॉन्च करवाए. हिंदी में डायरेक्टर अनुराग कश्यप, कन्नड़ में ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी, मलयालम में डायरेक्टर ब्लेसी, तमिल में मणिरत्नम और तेलुगु में ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर सुकुमार ने ‘टेक्सला’ का टीजर लॉन्च किया.

‘टेक्सला’ बच्चों की फिल्म है. टीजर में नजर आता है कि बच्चों का एक ग्रुप कच्चे मकान जैसे स्ट्रक्चर में बैठा है. एक आदमी बड़ी उम्मीद से आसमान की तरफ देखता है, फिर बच्चों को खबर करता है- ‘लगता है आज भी नहीं आएगी.’ इनमें से एक बच्चे पर कैमरा ज्यादा फोकस करता है. ये बच्चा उदास होकर जाने ही लगता है कि बादलों से ढंके आसमान से अचानक धूप झांकने लगती है. बच्चा खुश हो जाता है.

Advertisement

घर लौट रहे बाकी बच्चे भी भागकर उस कमरे में वापस आ जाते हैं. दीवार पर सफेद पर्दा टांगा जाता है और तब समझ आता है कि ये कहानी पर्दे पर फिल्म चलाने या सिनेमा से जुड़ी हो सकती है. पर्दे पर लिखा आता है ‘टेक्सला’. मेकर्स ने इसे लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. मगर इतना समझ आता है कि ये फिल्म किसी न किसी तरह सिनेमा से बहुत गहराई से जुड़ी है. टीजर का ओवरऑल फील बहुत अच्छा लगता है, जिसमें जाने-माने म्यूजिक कंपोजर युवान शंकर राजा के म्यूजिक का भी बड़ा रोल है. देखें 'टेक्सला' का हिंदी टीजर:

कब रिलीज होगी ‘टेक्सला’?
टीजर में ‘टेक्सला’ की रिलीज डेट नहीं बताई गई है, मगर लगता है कि मेकर्स इस वीडियो के दम पर फिल्म के लिए माहौल बनाना चाहते हैं. जानदार टीजर इस काम के लिए पर्याप्त भी लग रहा है. उम्मीद है कि टीजर को चर्चा मिलने के बाद मेकर्स तय करेंगे कि रिलीज कब होगी. संभव है कि ट्रेलर में रिलीज डेट शेयर की जाए और बच्चों की ये फिल्म ऑडियंस के लिए तगड़ा सरप्राइज लेकर आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement