कोरोना वॉरियर्स, 159 पुलिसकर्मी को दिखाई गई सूरज पे मंगल भारी, किए खास इंतजाम

सूरज पे मंगल भारी के मेकर्स ने भी कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देते हुए उनके लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. PVR और जी की तरफ से चलाई गई इस मुहिम के तहत 159 पुलिसकर्मी और कई बीएमसी के कोविड वॉरियर्स को ये फिल्म देखने का मौका मिला था.

Advertisement
सूरज पे मंगल भारी पोस्टर सूरज पे मंगल भारी पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

लॉकडाउन के बाद एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरज पे मंगल भारी को सिनेमा घरों में रिलीज करने का फैसला लिया गया था. लंबे समय से पुरानी फिल्मों को देख ऊब चुके दर्शक इस फिल्म से खासा उम्मीदें लगाए बैठे थे. लेकिन फिल्म रिलीज के बाद थिएटर में जब दर्शक नदारद दिखे तो कई रात के शोज कैंसिल करने की नौबत आ गई. लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है.

Advertisement

कोरोना वॉरियर्स ने देखी सूरज पे मंगल भारी

सूरज पे मंगल भारी के मेकर्स ने भी कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देते हुए उनके लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. PVR और जी की तरफ से चलाई गई इस मुहिम के तहत 159 पुलिसकर्मी और कई बीएमसी के कोविड वॉरियर्स को ये फिल्म देखने का मौका मिला था. बताया गया कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग के समय फिल्म डायरेक्टर अभिषेक शर्मा भी वहां पर मौजूद रहे. उन्होने खुद ही सभी पुलिसकर्मियों का स्वागत किया था.

PVR और जी के मुताबिक सूरज पे मंगल भारी को इन कोरोना वॉरियर्स को एकदम फ्री दिखाया गया था. किसी से भी चार्च नहीं लिया गया था और उन्हें एक ट्रिब्यूट देने की कोशिश रही थी. उनके मुताबिक वो पल काफी भावुक कर देने वाला था. सभी काफी इमोशनल हो गए थे. अब वैसे तो कोरोना काल में कई मौकों पर इन कोविड वॉरियर्स को सलाम किया गया है. कभी उनके लिए गाने बनाए गए तो कभी उनके लिए तालियां बजाई गईं. लेकिन अब सीधे उन्हें थिएटर में फिल्म दिखाना एक नई मुहिम है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. औसत रिस्पॉन्स की वजह से बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही दिलजीत और मनोज की इस फिल्म को पूरी उम्मीद है कि इस मुहिम के बाद दर्शक भी फिल्म देखने थिएटर का रुख कर सकते हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

मालूम हो कि दिलजीत की सूरज पे मंगल भारी को राजकुमार राव की फिल्म छलांग और लूडो से जबरदस्त टक्कर मिली थी. कहने को दोनों ही फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थीं, लेकिन दिलजीत की फिल्म के मुकाबले उन्हें ज्यादा पसंद किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »