भाई विक्की कौशल की 'गर्लफ्रेंड' कटरीना कैफ संग कैसी है सनी की इक्वेशन?

सनी ने बताया कि कटरीना संग उनकी इक्वेशन कैसी है. सनी ने कहा-मैं उनसे मिला हूं. The Forgotten Army जब रिलीज हुई तो कटरीना वहां थी, जैसा कि वो कबीर खान की अच्छी दोस्त हैं. मैं उनसे कई बार मिला हूं. वो स्वीट हैं.

Advertisement
सनी और कटरीना सनी और कटरीना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST
  • शिद्दत में नजर आएंगे विक्की के भाई सनी
  • फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं सनी कौशल
  • कटरीना संग कैसी है सनी की इक्वेशन?

एक्टर कटरीना कैफ और विक्की कौशल कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के लिंकअप की खबरें लगातार आती रहती हैं. दोनों को कई बार साथ में देख गया है. कुछ दिनों पहले दोनों के सगाई करने की खबरें भी आई थीं. हालांकि, स्टार्स ने इन खबरों को अफवाह करार दिया. वहीं विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी इन खबरों को गलत बताया. 
 
अब सनी ने बताया कि कटरीना संग उनकी इक्वेशन कैसी है. ETimes से बातचीत में सनी ने कहा- मैं उनसे मिला हूं. The Forgotten Army जब रिलीज हुई तो कटरीना वहां थी, जैसा कि वो कबीर खान की अच्छी दोस्त हैं. मैं उनसे कई बार मिला हूं. वो स्वीट हैं.
 

Advertisement

कटरीना संग विक्की की सगाई की अफवाह पर सनी ने कहा था ये

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में सनी कौशल ने कहा था- जब विक्की और कटरीना की सगाई की खबर आई तो मुझे याद है कि विक्की उस वक्त जिम गया था. तो जब वो वापस आया तो मम्मी और पापा ने मजाक करते हुए कहा अरे यार, तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे. तो विक्की ने कहा था- जितनी असली सगाई हुई है, उतनी असली मिठाई भी खा लो.



 
सनी की बात करें तो वो फिल्म शिद्दत में नजर आने वाले हैं. सनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हैं. इस फिल्म में राधिका मदान उनके अपोजिट रोल में हैं. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. वहीं कटरीना कैफ सूर्यवंशी, फोन भूत और टाइगर 3 में नजर आएंगी. वहीं विक्की कौशल मिस्टर लेले, सैम मानेकशॉ की बायोपिक में दिखेंगे.

Advertisement

  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement