Sunil Lahri On Ravi Dubey: न संदर्भ-न तकनीक, 'रामायण' के लक्ष्मण को नहीं भाए रवि दुबे? 39 साल पुरानी फोटो में छलका दर्द

सुनील लहरी ने नई रामायण में रवि दुबे की कास्टिंग पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि रामानंद सागर के शो के वक्त कोई संदर्भ और तकनीक नहीं थी. लेकिन आज मामला बदल गया है.

Advertisement
रवि के लिए क्या बोले सुनील लहरी? (Photo: Instagram @ravidubey2312/sunil_lahri) रवि के लिए क्या बोले सुनील लहरी? (Photo: Instagram @ravidubey2312/sunil_lahri)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

सालों पहले आई रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया था. उन्होंने राम के भाई का किरदार इतनी संजीदगी के साथ निभाया कि सालों बाद भी उनका काम लोगों को याद है. जब भी लक्ष्मण की बात होती है, सबसे पहला नाम सुनील लहरी का आता है. नितेश तिवारी की रामायण को लेकर सुनील क्या सोचते हैं, उनकी राय सबके लिए अहम है.

Advertisement

रवि दुबे के लिए क्या बोले सुनील लहरी?
सुनील ने कई दफा रामायण पर सवाल उठाए हैं. फिल्म के म्यूजिक पर कमेंट करने के बाद एक्टर ने मेकर्स को रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इंस्टा कैप्शन में लिखा- नई रामायण में लक्ष्मण के चरित्र में जो मासूमियत और इंटेसिटी झलकनी चाहिए वह झलक रही है, नई रामायण को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.

सुनील ने लक्ष्मण के रोल में अपने और रवि दुबे के सीन्स का कोलाज पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने नए और पुरानी रामायण में फर्क दिखाया. 

जब उन्होंने रामानंद सागर के शो में लक्ष्मण का रोल प्ले किया था, तब कोई संदर्भ और तकनीक नहीं थी. लेकिन आज की रामायण में ढेरों संदर्भ, लेटेस्ट तकनीक और बेस्ट वीएफएक्स हैं. पोस्ट में उन्होंने जिस तरह से रवि दुबे के काम की तारीफ की है, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फैंस ने इसे सुनील लहरी का बड़प्पन बताया है. यूजर्स का कहना है दूसरे कलाकार की सराहना करना ही एक सच्चे आर्टिस्ट की निशानी है.

Advertisement

गानों से खुश नहीं सुनील लहरी

रवि दुबे की कास्टिंग की तारीफ करने से पहले सुनील लहरी फिल्म के म्यूजिक पर अपनी राय रख चुके हैं. उनके मुताबिक, उन्होंने फिल्म के जो गाने सुने, उससे वो थोड़ा निराश हैं. गानों में अयोध्या और मिथिला का लोकल फ्लेवर उन्हें मिसिंग लगा. मालूम हो, रामायण का म्यूजिक हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर तैयार किया है. सोशल मीडिया यूजर्स भी म्यूजिक को लेकर सुनील लहरी की राय से सहमत हैं. वो भी फिल्म के गानों से खासा खुश नहीं हैं. रहमान को उनके म्यूजिक के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »