साउथ इंडियन एक्ट्रेस को मिला क्राइम ब्रांच का नोटिस, ड्रग रैकेट के मामले में होगी पूछताछ

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस को इस दौरान मुख्य आरोपी से एक डायरी हासिल हुई थी जिसमें 15 सेलेब्स के नाम लिखे हुए थे. अब इस मामले में साउथ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है.

Advertisement
रागिनी द्विवेदी सोर्स इंस्टाग्राम रागिनी द्विवेदी सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस को इस दौरान मुख्य आरोपी से एक डायरी हासिल हुई थी जिसमें 15 सेलेब्स के नाम लिखे हुए थे जिनमें कर्नाटक के म्यूजिशियन्स, एक्टर्स, मॉडल्स और रियैल्टी टीवी एक्टर्स शामिल हैं.  

21 अगस्त को एनसीबी ने मारा था छापा

अब इस मामले में साउथ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है. उनसे ड्रग रैकेट के मामले में पूछताछ हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अगस्त को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों ने तीन स्थानों पर छापे मारे और तीन ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया. एनसीबी ने बेंगलुरु के कल्याण नगर में एक ड्रग पैडलर के आवास पर छापा मारा और 145 एमडी की गोलियां और 2,25,000 कैश जब्त किया था.

Advertisement

एक अन्य छापे में बेंगलुरु के निकू होम्स में एमडीएमए की 96 गोलियां और 180 एलएसडी ब्लॉट्स जब्त की गई थी. इसके अलावा एमडीएमए की 270 गोलियां डोड्डागुब्बी स्थित अनिका के घर से बरामद की गई. छापेमारी के दौरान एनसीबी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें अनिका डी और दो अन्य सहयोगी अनूप और आर रवींद्रन हैं. अनिका डी को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »