'नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी' श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी ईथा का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. जिसमें एक्ट्रेस का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

Advertisement
फिल्म ईथा के टीजर में श्रद्धा (Photo: Social Media) फिल्म ईथा के टीजर में श्रद्धा (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

कुछ दिनों पहले अल्फा का ट्रेलर आया था. आल‍िया की ओवर एक्ट‍िंंग देखने के बाद फैन्स काफी उदास थे. फ‍िर 19 जूून को शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. उम्मीद है कि फ‍िल्म कमाल करे. लेकिन टीजर ट्रेलर देखकर कोई खास बज नहीं है. हालांकि फ‍िल्म कैसी होगी ये 19 जून की शाम बताएगी. मगर इस बीच एक धमाका हो गया है, क्योंकि आ गई है ईथा. 

Advertisement

कॉकटेल 2 के पहले शो में मेकर्स ने फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मच-अवेटीड फिल्म 'ईथा' (Eetha) का ऑफिशियल टीजर अटैच कर दिया है, जिसके वीडियो क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं.

फिल्म में श्रद्धा कपूर लेजेंडरी मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. टीजर में श्रद्धा का लुक और उनकी एक्टिंग इतनी खतरनाक है कि इसे देखकर फैंस हैरान हैं.

श्रद्धा कपूर ने सभी को किया हैरान
'ईथा' का टीजर बेहद झकझोर देने वाला और रोंगटे खड़े करने वाला है. टीजर की शुरुआत श्रद्धा कपूर से होती है, जो एक प्रेग्नेंट महिला के रूप में दर्द से बुरी तरह कराह रही हैं. वे एक पारंपरिक मराठी तमाशा स्टेज पर हैं, जहां वे दर्द के मारे चीख रही हैं और जमीन पर गिर पड़ती हैं. इस हालत में भी वे स्टेज पर ही बच्चे को जन्म देती नजर आती हैं.

Advertisement

टीजर में इसके बाद घुंघरुओं की झंकार सुनाई देती है और श्रद्धा के पैरों में बंधे घुंघरुओं को दिखाया जाता है. श्रद्धा का बैकग्राउंड वॉयसओवर इस सीन को और भी दमदार बनाता है, जिसमें वे कहती हैं, 'पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी... पर नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी' इसके बाद एक कड़क आवाज आती है, 'तो बन जा मिसाल.'

टीजर में श्रद्धा कपूर को नौवारी साड़ी पहने, बालों में गजरा और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए एक ठेठ मराठी तमाशा डांसर के रूप में स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाया जाता है, वे बेहद आक्रामक और एनर्जेटिक तरीके से लावणी डांस करती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर गुस्सा, दर्द और अपनी डांस के प्रति जुनून साफ दिखाई दे रहा है. ये टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कब रिलीज की जाएगी फिल्म?
फिल्म 'ईथा' का डायरेक्शन 'छावा' फेम डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने किया है, जो अपनी बेहतरीन स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. श्रद्धा के इस दमदार और लीक से हटकर किरदार को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. माना जा रहा है कि यह फिल्म 28 अगस्त को रक्षाबंधन के खास मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »