Pornography case: राज कुंद्रा के बाद शिल्पा शेट्टी की सफाई, सच कभी छिपता नहीं

रिहाई के बाद पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा ने पहली अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी. अब उनके सपोर्ट में शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट किया है.

Advertisement
राज कुंद्रा राज कुंद्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST
  • राज कुंद्रा के लिए शिल्पा का ट्वीट
  • Winston Churchill का कोट किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमेन राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच द्वारा पोर्नोग्राफी केस में मामला दर्ज कर किया गया था. जेल में 3 महीने बिताने के बाद राज कुंद्रा को जमानत दे दी गई. उसके बाद से ही राज कुंद्रा मीडिया के सामने आने से कतरा रहे, साथ ही राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी बंद कर दिया था. 

Advertisement

शिल्पा शेट्टी आईं सपोर्ट में

इसी बीच इतने दिनों बाद राज कुंद्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी. जिसको लेकर अब उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. अपने ट्विटर हैंडल पर Winston Churchill द्वारा लिखा गया कोट ट्वीट करते हुए सच को बदला नहीं जा सकता, आप शायद सच से वाकिफ न हो, लेकिन अंत में सच सामने आ ही जाता है. शिल्पा द्वारा ट्वीट किया हुआ यह कोटेशन यूके के पूर्व प्रधानमंत्री Winston Churchill द्वारा लिखा गया है. 

राज कुंद्रा ने कहा मुझे फसाया गया है

सोमवार यानि कि 20 दिसंबर को राज कुंद्रा ने सफाई देते हुए बयान जारी किया था कि उनको जानकर फसाया गया है. और मीडिया ने उनके खिलाफ इतनी खबरें निकाल कर पहले ही स्टेटमेंट दे दिया कि में दोषी हूं. बहुत से बयानों के बाद मैंने अपनी चुप्पी तोड़ी है लेकिन लोगों ने मेरी चुप्पी को मेरा कमजोरी समझ लिया था. 

Advertisement

पोर्नोग्राफी में कभी नहीं हुआ शामिल

मैं कहना चाहता हूं कि मैं पोर्नोग्राफी को बनाने को लेकर कभी भी शामिल नहीं हुआ हूं. इस चीज में मुझे फसाया गया है. यह मामला काफी संघीन है इसलिए मैं कुछ भी स्पष्ट नहीं कर सकता, लेकिन मैं मुकदमा लड़ने के लिए के लिए तैयार हूं साथ ही अपनी न्यायपालिका पर भी पूरा विश्वास रखता हूं.

फिलहाल जेल से बाहर हैं राज कुंद्रा

राज कुंद्रा ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है, हाल ही में अश्लील वीडियो के बनाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें बेल दी जा चुकी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement