पैरों में अलग-अलग स्नीकर्स पहनने पर ट्रोल Shilpa Shetty, यूजर बोला- लेडी रणवीर सिंह

शिल्पा की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुई यूजर्स उनके शूज पर कमेंट करने लगे. एक शख्स ने शिल्पा को लेडी रणवीर सिंह कहा. क्योंकि रणवीर को उनके एसेंट्रिक आउटफिट्स के लिए ही जाना जाता है. दूसरे यूजर ने शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ये अलग अलग जूते कौन से मंदिर से चुराए हैं.

Advertisement
शिल्पा शेट्टी शिल्पा शेट्टी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST
  • ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी
  • पैरों में पहने अलग अलग जूते
  • दबंग टूर का बनेंगी हिस्सा

बॉलीवुड ब्यूटी शिल्पा शेट्टी का फैशनेबल अवतार चर्चा में बना रहता है. वे अपने लुक्स और स्टाइल स्टेटमेंट के साथ एक्सपेरिमेंट करने से जरा भी नहीं चूकती हैं. शिल्पा को एक बार फिर फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा गया. ये बात और है कि ऐसा करने पर उन्हें लोग लेडी रणवीर सिंह कहने लगे.

अलग-अलग जूते पहनने पर ट्रोल शिल्पा शेट्टी

Advertisement

बुधवार रात शिल्पा शेट्टी दबंग टूर के लिए रियाद निकली हैं. कलीना एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी को पैपराजी ने कैप्चर किया. इस दौरान शिल्पा के जूतों ने सभी का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस के दोनों पैरों में अलग अलग डिजाइन के स्नीकर थे. शिल्पा कैजुअल लुक में दिखीं. उन्होंने ब्लैक लैदर जैकेट, व्हाइट टॉप, ब्लैक treggings पहनी थी. एक्ट्रेस ने अपने लुक को दोनों पैरों में अलग अलग कलरफुल स्नीकर पहनकर पूरा किया. ऑरेंज हैंडबैग और ईविल आई नेकलेस उनके लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहे थे.


 

शिल्पा की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुई यूजर्स उनके शूज पर कमेंट करने लगे. एक शख्स ने शिल्पा को लेडी रणवीर सिंह कहा. क्योंकि रणवीर को उनके एसेंट्रिक आउटफिट्स के लिए ही जाना जाता है. दूसरे यूजर ने शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ये अलग अलग जूते कौन से मंदिर से चुराए हैं. किसी ने शिल्पा को कार्टून बताया तो किसी ने कहा अजब और कैरेबियन स्टाइल कहा.

Advertisement


 

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो टीवी शोज जज करती नजर आती हैं. इस बार वे भी सलमान खान के दबंग टूर का हिस्सा बनी हैं. शिल्पा ने लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में कमबैक कर लिया है. वे प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 में नजर आईं. इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement