शरवरी की कॉमिक टाइमिंग के फैन हुए समय रैना, रोस्टिंग के बाद एक्ट्रेस की जमकर की तारीफ

अल्फा फिल्म की स्टारकास्ट आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो पर आए थे, जहां वो काफी रोस्ट हुईं और सामने वाले को उन्होंने रोस्ट भी किया. शरवरी की रोस्टिंग और कॉमेडी देखकर समय भी उनके फैन बन गए. कॉमेडियन ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की.

Advertisement
समय के शो पर रोस्ट हुईं शरवरी (Photo: Screengrab) समय के शो पर रोस्ट हुईं शरवरी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वो इंटरनेट के सबसे पसंदीदा क्रिएटर हैं. बीते दिन 20 जून को उनके सबसे विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का आगाज हुआ. यूट्यूब और नेटफ्लिक्स, दो प्लेटफॉर्म्स पर इसे प्रीमियर किया गया, जिसे लाखों-करोड़ों लोगों ने अभी तक देख डाला है. 

समय के शो की क्लिप्स इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. गेस्ट के रूप में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी ने भी काफी एंटरटेन किया. दोनों को समय और वहां आए कंटेस्टेंट्स ने जमकर रोस्ट किया. हालांकि आलिया और शरवरी भी पीछे नहीं हटीं. उन्होंने भी अपने अंदाज में सबकी रोस्टिंग का जवाब दिया.

Advertisement

समय ने की शरवरी-आलिया की तारीफ

शो के दौरान शरवरी वाघ ने समय रैना को तगड़े जवाब दिए, जिससे कॉमेडियन भी काफी इंप्रेस हुए. एपिसोड एयर होने के बाद, समय ने आलिया और शरवरी के लिए एक स्पेशल पोस्ट डेडीकेट की, जिसमें उन्होंने दोनों की जमकर तारीफ की. समय ने खास शरवरी के लिए कहा कि वो शो पर एक मंजी हुई कॉमेडियन लगीं, जो उनके साथ बैठी थीं. 

इंस्टाग्राम स्टोरी पर समय ने शरवरी और आलिया की दिलदारी को सराहा क्योंकि उन्होंने शो पर की गई रोस्टिंग को बड़े अच्छे अंदाज में खुदपर लिया. कॉमेडियन ने लिखा- आप दोनों का इतना सहज, मस्तीभरा और जमीन से जुड़ा स्वभाव वाकई तारीफ के काबिल बात है. इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी इतना विनम्र और सरल बने रहना आसान नहीं होता. आपकी सादगी ने मुझे बहुत इंप्रेस किया और आपसे काफी कुछ सीखने को मिला. मैं पहले से ही आपके काम का फैन था, लेकिन अब आपकी शख्सियत का भी उससे बड़ा फैन बन गया हूं.

Advertisement

समय की बातों से शरवरी भी काफी खुश हुईं. उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 पर बिताई शाम को बेहद खास बताया और कॉमेडियन के कमबैक को भी सराहा. समय का शो पूरे 1 साल तक विवादों से घिरे रहने के बाद वापस आया था. ऐसे में ये मोमेंट उनके लिए काफी अहम था. 

बात करें शरवरी वाघ की, तो वो इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. बीते एक हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल नजर आई है. कलेक्शन के साथ-साथ इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. हर एक्टर के काम की जमकर तारीफ हुई है. अब वो जल्द 3 जुलाई को फिल्म अल्फा में नजर आएंगी, जो एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »