Salman Khan का एयरपोर्ट लुक वायरल, क्या एक्टर ने पहना उल्टा मास्क?

लोगों को समझ नहीं आ रहा कि सलमान खान ने उल्टा मास्क पहना है या फिर  SK मास्क में उल्टा ही लिखा हुआ है.  इस मास्क को Studio6 Jewel ने डिजाइन किया था. मास्क का डिजाइन फैंस को कंफ्यूज कर गया. वैसे सलमान खान का ये डैशिंग लुक छाया हुआ है. एयरपोर्ट पर सलमान खान का टशन देखने लायक था.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST
  • सलमान का एयरपोर्ट लुक वायरल
  • विदेश से भारत लौटे सलमान खान
  • करेंगे बिग बॉस 15 का शूट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते रविवार को मुंबई लौटे हैं वे कई दिनों से ओवरसीज शूटिंग पर थे. वे टाइगर 3 के शूट में बिजी थे. मुंबई लौटकर वे बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे. एयरपोर्ट पर दिखा सलमान का लुक वायरल हो रहा है.

सलमान खान के मास्क ने खींचा फैंस का ध्यान
सलमान ने ब्लैक टीशर्ट, ओपन ब्लू शर्ट, रिप्ड डेनिम जींस, राउंड हैट पहनी थी. ये तो ठीक था लेकिन फैंस का ध्यान सलमान खान के आउटफिट ने नहीं बल्कि उनके मास्क ने खींचा. सलमान ने कस्टमाइज मास्क पहना हुआ था. मास्क के ऊपर SK लिखा हुआ था. लेकिन नोटिस करने वाली बात ये थी कि SK उल्टा दिख रहा था. 

Advertisement


 

ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि सलमान खान ने उल्टा मास्क पहना है या फिर  SK मास्क में उल्टा ही लिखा हुआ है.  इस मास्क को Studio6 Jewel ने डिजाइन किया था. मास्क का डिजाइन फैंस को कंफ्यूज कर गया. वैसे सलमान खान का ये डैशिंग लुक छाया हुआ है. एयरपोर्ट पर सलमान खान का टशन देखने लायक था.


 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने रूस, तुर्की, ऑस्ट्रिया में कटरीना कैफ संग फिल्म की शूटिंग की. सलमान सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीरें भी शेयर करते हैं. इस मूवी में इमरान हाशमी निगेटिव रोल में दिखेंगे. सलमान खान मुंबई में बिग बॉस का 15वां सीजन होस्ट करेंगे. शो को वे पिछले 1 दशक से होस्ट कर रहे हैं. सलमान खान अब शो का 12वां सीजन होस्ट करेंगे. 2 अक्टूबर से बिग बॉस का प्रीमियर होगा. खबरें हैं कि सलमान खान 1 अक्टूबर को प्रीमियर नाइट की शूटिंग करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement