तीसरी बार मां बनने के बाद बिगड़ा रिहाना का फिगर, हुई बॉडीशेम, इलियाना डिक्रूज ने लगाई क्लास

पॉप स्टार रिहाना को उनकी पोस्ट-प्रेग्नेंसी बॉडी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, जिससे बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज भड़क उठीं. इलियाना ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि रिहाना ने एक बच्चे को जन्म दिया है और उसे पाल रही हैं, ऐसे में उनकी बॉडी के बारे में अनरियलिस्टिक उम्मीदें रखना गलत है.

Advertisement
रिहाना के सपोर्ट में इलियाना (Photo: Instagram @ileana_official/Getty) रिहाना के सपोर्ट में इलियाना (Photo: Instagram @ileana_official/Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

शोबिज में अक्सर फीमेल आर्टिस्ट से उम्मीद की जाती है कि वो प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत पहले जैसी दिखने लगें. उनके काम से ज्यादा उनके बॉडी अपीयरेंस पर ध्यान दिया जाता है. इस बार इन ट्रोल्स का निशाना पॉप स्टार रिहाना बनीं. हालांकि इन बातों के उठते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज सामने आईं और ट्रोल्स को जवाब दिया. 

फूटा इलियाना का गुस्सा

Advertisement

रिहाना हाल ही में तीसरी बार मां बनीं हैं, उन्होंने सितंबर 2025 में अपनी बेटी रॉकी को जन्म दिया. उन्हें रिसेंटली लॉस एंजेलिस में बेटे रॉयट के साथ स्पॉट किया गया, लेकिन X पर लोगों ने उन्हें बॉडी शेम करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने उनके फिगर पर कमेंट किया और बच्चा होने के बाद 'पहले जैसी शेप में न लौटने' को लेकर ट्रोल किया. इस पर इलियाना ने भी रिएक्ट किया. उनके समर्थन में सामने आई और ट्रोल्स को फटकार लगाई.

इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि क्रिटिसिज्म के बाद रिहाना ने अपनी पोस्ट-प्रेग्नेंसी बॉडी छिपाने से इनकार किया और इससे लोग नाराज हो गए. इस पर रिएक्ट करते हुए इलियाना ने लिखा- ये मुझे बहुत गुस्सा दिलाता है.

उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए आगे लिखा- वो एक ताकतवर महिला है. उसने एक बच्चे को जन्म दिया है, उसे पाल रही है, दूध पिला रही है और उसे स्वस्थ रख रही है, फिर भी सवाल ये है कि ‘हम्म, अभी तक पहले जैसी क्यों नहीं हुई?’ ये बेहद परेशान करने वाली और अनरियलिस्टिक उम्मीदें हैं.

Advertisement

इलियाना भी दो बेटों की मां हैं. सीक्रेट वेडिंग और बच्चों के बाद वो लाइमलाइट से दूर हैं. एक्ट्रेस अपने मेटरनिटी फेज को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार दो और दो प्यार फिल्म में नजर आई थीं. रिहाना का सपोर्ट करते हुए इलियाना ने जताया है कि एक मां को ट्रोल करने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए.

रिहाना को ट्रोल करने में हदें हुई पार

रिहाना को बॉडीशेम करते हुए यूजर्स अपने हदें तक भूल गए. कई वायरल पोस्ट में मजाक उड़ाते हुए यहां तक कहा गया कि- इसीलिए अमीर आदमी कम उम्र की महिलाओं को डेट करते हैं. देखो रिहाना का क्या हाल हो गया. वहीं कुछ लोगों ने तो उनके 'हेयरलाइन पीछे जाने' तक पर टिप्पणी कर दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »