सुशांत केस: रिया ने कबूला ड्रग्स कनेक्शन, 3 दिन की पूछताछ में खोले बड़े राज

रिया चक्रवर्ती शुरू से ही इसमें अपनी संलिप्ता पर इनकार करती आई हैं. लेक‍िन हाल के दिनों में नाकोर्ट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा उनके भाई शोव‍िक चक्रवर्ती के साथ पाए गए व्हाट्सएप चैट में रिया के सच का भंडाफोड़ हो गया था.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 08 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती शुरू से ही इसमें अपने कनेक्शन पर इनकार करती आई हैं. लेक‍िन हाल के दिनों में नाकोर्ट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा उनके भाई शोव‍िक चक्रवर्ती के साथ पाए गए व्हाट्सएप चैट में रिया के सच का भंडाफोड़ हो गया था. इन चैट्स के जर‍िए एनसीबी ने ड्रग मामले में शोव‍िक के अलावा सुशांत के हाउस स्टाफ सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत समेत अन्य ड्रग पेडलर्स के नाम सामने रखे. इन्हीं में रिया का नाम भी शामिल था.

Advertisement

सुशांत के हाउस स्टाफ सैमुअल मिरांडा ने एनसीबी को बताया था कि रिया चक्रवर्ती के कहने पर ही वे सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदते थे. वहीं रिया जिनसे ड्रग्स मंगवाती थीं वे उनके भाई शोव‍िक के पहचान का था. लेक‍िन रिया ने पहले दिन से ही इस बात से साफ मना किया है. रिया ने पूछताछ में बताया था कि सुशांत 2016 से ही ड्रग्स का सेवन कर रहे थे. वे सुशांत के लिए ड्रग्स मंगवाती थीं लेक‍िन कभी इसका सेवन नहीं किया. 

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में थीं. सुशांत की मौत के एक महीने बाद भी जब मुंबई पुलिस सुसाइड की वजह ढूंढने में नाकाम रही तो सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के ख‍िलाफ कई आरोप लगाए और केस दर्ज किया. रिया के ख‍िलाफ केस की जांच पड़ताल में ही ड्रग्स को लेकर बात सामने आई और एनसीबी ने इसकी पूरी छानबीन की. अब पूरे 86 दिन के बाद 87वें दिन रिया ने ड्रग्स पर कई राज खोले है. 

Advertisement

इन तीन सालों में सबसे ज्यादा एक्ट‍िव थी रिया की ड्रग्स मंडली 

इस बीच रिया चक्रवर्ती के घर से एनसीबी की टीम ने उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैब बरामद किया, जिसकी फॉरेंसिक जांच की गई. जांच के मुताबिक, पिछले तीन साल से यानी 2017 से 2019 तक रिया की ड्रग्स मंडली काफी ज्यादा एक्टिव थी. जांच एजेंसियों के हाथ रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ड्रग्स मंडली से जुड़े फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट्स, SMS बरामद हुए हैं. 

रिया ने खोले कई राज

ड्रग्स कनेक्शन में मंगलवार को फिर एक बार रिया से एनसीबी ने पूछताछ की है. इस पूछताछ में रिया ने कई संगीन राज से पर्दा उठाया. रिया से जो सवाल पूछे नए, उनमें कुछ महत्वपूर्ण सवाल के जवाब वे नहीं दे पाई थीं. जैसे रिया से पूछा गया कि आपके घर ड्रग्स आते थे. सुशांत रिया के घर यूरोप टूर से लौटने के बाद रुके थे, वहां भी ड्रग्स की खेप आई थी. सुशांत मुंबई के जिस होटल में रुकते थे, वहां भी ड्रग्स सप्लाई होती थी. ड्रग्स खरीदने के लिए सुशांत के पैसे का इस्तेमाल होता था, ऐसे ही कई सवालों पर रिया ने चुप्पी साधी रखी. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »