'तुम ड्रग एडिक्ट हो', ये कहकर 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं रिया

एनसीबी को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत से अलग होने का सच बताया है. रिया के मुताबिक सुशांत एक ड्रग एड‍िक्ट हो चुके थे और इससे निकल नहीं पा रहे थे.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती

शम्स ताहिर खान

  • मुंबई,
  • 21 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST
  • ड्रग्स के कारण रिया ने छोड़ा था सुशांत का घर
  • आख‍िरी दिनों में ड्रग्स पर निर्भर थे सुशांत
  • सारा समेत इन एक्ट्रेसेज को भेजा जा सकता है समन

ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ पूछताछ में सुशांत का घर छोड़ने की असली वजह बताई है. उनके इस कुबूलनामे में पता चला कि उन्होंने सुशांत को क्यों छोड़ा था. एनसीबी को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने दावा किया है कि सुशांत ड्रग एड‍िक्ट हो चुके थे. 

रिया के मुताबिक सुशांत एक ड्रग एड‍िक्ट हो चुके थे और इससे निकल नहीं पा रहे थे. इसल‍िए रिया ने अपने कर‍ियर को अहमियत देते हुए सुशांत का घर छोड़ना अपने लिए सही समझा. एनसीबी को दिए स्टेटमेंट में रिया ने कहा सुशांत क्यूरेटेड मर‍िजुआना के 10-20 डोप्स लेते थे और वे एक तरह से उसपर निर्भर हो चुके थे. मीटू आरोप के कारण सुशांत ड्रग्स के और आद‍ि हो गए और लॉकडाउन में वे ड्रग एड‍िक्ट बनते जा रहे थे. रिया ने यह भी कहा कि सुशांत इतना ज्यादा ड्रग्स लेने लगे थे कि उन्हें होश तक नहीं रहता था. 8 जून को सुशांत का घर छोड़ते वक्त रिया ने कहा कि वह दोबारा वापस नहीं आएगी और ब्रेकअप कर लिया. सुशांत अपने आख‍िरी दिनों में ड्रग्स पर निर्भर हो गए थे.  

Advertisement

कैसे शुरू हुई ड्रग्स की लत

पूछताछ में रिया ने सुशांत के ड्रग एड‍िक्शन की शुरुआत के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि केदारनाथ मूवी से सुशांत की ड्रग कंजम्पशन बढ़ी. रिया के मुताबिक सुशांत केदारनाथ मूवी के पहले से ही ड्रग्स लेता था. ऐसा नहीं कि केदारनाथ में ही शुरू किया था. हां, कंजम्पशन पहले भी थी पर बहुत लिमिटिड थी. सुशांत जब मुंबई इस फिल्म इंडस्ट्री में आए तो तभी से उनका सर्किल सुपर पार्टी कल्चर वाला बनना शुरू हुआ था जहां ड्रग्स लेना चलता था पर वो एडिक्टेड नहीं था. 

रिया कहती हैं क‍ि केदरनाथ की मूवी के टाइम पर जब शूटिंग के वक्त वे हिमालाय पर रहे, तो वहां फ्री अवेलेबिलिटी के कारण वहां इन्होंने ड्रग्स लेना शुरू किया. पूरा सेट ही ड्रग्स ले रहा था, एक जरूरी बात ये क‍ि जो भी आदमी ड्रग्स लेता है खास कर कैनबिस उसे भूख बहुत लगती है वो वेट गेन करना शुरू करता है. कोकेन से उल्टा वेट कम होता है और कैनबिस से वेट बढ़ता है. इसका कहना था की दोनों ही सारा और सुशांत दोनों वहां से वेट गेन करके आए जबकि ऐसी जगह शूट‍िंग थी जहां वेट गेन करना मुश्किल था.

Advertisement

सारा समेत इन एक्ट्रेसेज को समन भेजने की तैयारी में एनसीबी

मालूम हो कि रिया के इस स्टेटमेंट के बाद एनसीबी सारा अली खान को समन भेजने की तैयारी में है. सारा के अलावा सिमोन खाम्बाटा, रकुल प्रीत सिंह का नाम भी ड्रग्स एंगल में सामने आया है. बताया जा रहा है कि मुंबई के एक ही जिम में रकुल, सारा और रिया जाती थीं और वहीं इनकी दोस्ती हुई थी. इसी से एनसीबी को जांच में लीड मिली है और उसके पास पुख्ता जानकारी भी है. साथ ही रिया ने श्रद्धा कपूर का नाम भी लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि श्रद्धा को भी समन भेजा जा सकता है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »