4 महीने बाद बादशाह की शादी में पड़ी दरार! रोती दिखी पत्नी, लिखा- हर तूफान एक सीख है

बादशाह और ईशा रिखी की शादीशुदा जिंदगी में विवाद की खबरें सामने आई हैं. ईशा की क्रिप्टिक पोस्ट ने अटकलों को और जोर दिया है. दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं, जिससे विवाद की खबरें और मजबूत हुई हैं.

Advertisement
Badshah wife Isha Rikhi cryptic post (Photo: Instagram @isharikhi) Badshah wife Isha Rikhi cryptic post (Photo: Instagram @isharikhi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है. करीब चार महीने पहले बादशाह ने एक्ट्रेस ईशा रिखी संग गुरुद्वारे में गुपचुप शादी की थी. शादी के बाद भी उन्होंने अपना रिश्ता छिपाकर रखा. ईशा ने बादशाह को फैंस संग इंट्रैक्शन में अपना पति बताया. मगर रैपर ने कोई कमेंट नहीं किया. अब दोनों की मैरिड लाइफ में ट्रबल होने की अटकलें लग रही हैं.

Advertisement

बादशाह की शादी में विवाद?
इन अफवाहों को ईशा की क्रिप्टिक पोस्ट से बल मिला है. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर फोटो-कोलाज वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने रैपर संग शादी की क्लिप के साथ रोमांटिक मोमेंट्स को दिखाया है. बादशाह पत्नी संग घूमते, उन्हें kiss करते हुए नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में ईशा रो रही हैं. बादशाह पत्नी को संभालते दिखे. इस वीडियो के साथ ईशा ने लिखा- हर तूफान एक सीख है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है. साथ में हाथ जोड़ने वाला और हार्ट ब्रेकिंग इमोजी बनाया. इस वीडियो को ईशा ने इंस्टा स्टोरी पर भी टीज किया है.  

एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस हैरान परेशान हैं. दिल टूटने वाला इमोजी और कैप्शन पढ़कर लोगों का मानना है उनकी पर्सनल लाइफ में जरूर टेंशन चल रही है. कमेंट बॉक्स में फैंस ईशा से उनकी मैरिड लाइफ पर सवाल करते दिखे. एक यूजर ने लिखा, क्या हुआ?, दूसरे ने पूछा, पूरा मामला क्या है? फैंस ने दिल थामकर बस यही उम्मीद की है कि उनके बीच सब ठीक हो. फिलहाल बादशाह ने इस वीडियो को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इंटरनेट पर बादशाह की शादी में दरार पड़ने की खबरें वायरल हो रही हैं. हालांकि सच क्या है इसे लेकर कपल ने कुछ भी क्लियर नहीं किया है. सबसे हैरानी वाली बात ये है कि दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं.

Advertisement

मालूम हो, ईशा संग बादशाह की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह संग चर्च में वेडिंग की थी. जैस्मीन ईसाई थीं. 2020 में उनका तलाक हो गया था. एक्स कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में बादशाह ने पहली शादी टूटने पर रिएक्ट किया था. उनके मुताबिक, जैस्मीन कल्चर के हिसाब के एडजस्ट नहीं कर पाईं, इसलिए दोनों में चीजें बिगड़ने लगी थीं. दोनों ने शादी को चलाने की पूरी कोशिश की थी. मगर ऐसा हो नहीं पाया. जैस्मीन अपनी बेटी संग लंदन में रहती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »