'तलाक का जश्न मनाना चाहिए' धनुष की शादी टूटने के बाद राम गोपाल वर्मा का विवादित ट्वीट

राम गोपाल वर्मा ने तीन ट्वीट्स किए हैं. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'सिर्फ तलाक का जश्न संगीत के साथ मनाया जाना चाह‍िए क्योंक‍ि आप एक बंधन से मुक्त हो जाते हैं और एक-दूसरे के खतरनाक क्वाल‍िटीज को जांचने की प्रक्रिया में शाद‍ियां चुपचाप करनी चाह‍िए'.

Advertisement
राम गोपाल वर्मा राम गोपाल वर्मा

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 18 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST
  • RGV का विवाद‍ित ट्वीट
  • शादी को बताया थोपा हुआ रिवाज
  • बोले तलाक का मनाना चाह‍िए जश्न

साउथ एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने 18 साल की शादी के खत्म होने की अनाउंसमेंट कर अपने चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है. उन्होंने सोशल मीड‍िया पर लेटर जारी कर इसकी खबर दी है. जहां एक ओर फैंस उनके सेपरेशन से बुरी तरह आहत हैं, वहीं डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा ने शादी और तलाक के मुद्दे पर अपनी अलग ही राय रखी है. राम गोपाल वर्मा ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि शादी, समाज में पूर्वजों द्वारा थोपी गई एक बुरा रिवाज है. 

Advertisement

राम गोपाल वर्मा ने तीन ट्वीट्स किए हैं. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'सिर्फ तलाक का जश्न संगीत के साथ मनाया जाना चाह‍िए क्योंक‍ि आप एक बंधन से मुक्त हो जाते हैं और एक-दूसरे के खतरनाक क्वाल‍िटीज को जांचने की प्रक्रिया में शाद‍ियां चुपचाप करनी चाह‍िए'. दूसरे ट्वीट में लिखा 'शादी सबसे बुरा रिवाज है जो कि हमारे पूर्वजों द्वारा हमपर थोप दिया गया है, दुख और सुख के निरंतर चक्र को बढ़ावा देने के लिए.'

ऐश्वर्या के तलाक के बाद सौंदर्या ने बदली प्रोफाइल फोटो, पिता Rajinikanth संग दिखीं दोनों बहनें

यूजर्स ने लगाई फटकार 

राम गोपाल वर्मा के इन ट्वीट्स में उन्होंने सीधे तौर पर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का नाम तो नहीं लिया, पर इशारा कुछ इसी ओर है. कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई है. एक यूजर ने लिखा 'आपका मतलब है कि हर तीसरे पांचवे दिन लोगों को नया प्यार ढूंढना चाह‍िए...पर ये अमेजन पर अवेलेबल चीज नहीं है सर.' एक यूजर ने लिखा 'शादी कोई नाटक नहीं है या कोई खेल नहीं कि एंटर किए और फिर एग्ज‍िट किए...ये दो दिलों के बीच का गहरा रिश्ता है. आजकल लोग बड़ी आसानी से शादीशुदा जिंदगी को तोड़ देते हैं बिना किसी सही वजह के...' 

Advertisement

Aishwarya Rajinikanth की दोस्त Shruti Hassan संग Dhanush के अफेयर की थी चर्चा, टूटने की कगार पर थी शादी

अन्य यूजर्स के कमेंट भी पढ़ें. एक ने राम गोपाल वर्मा को लताड़ते हुए लिखा 'वर्मा जी, आपको तो पश्च‍िम देशों में जन्म लेना चाह‍िए, जहां गे, लेस्ब‍ियन और ट्रांस सेक्सुअल संस्कृति है. शादी और फैमिली स्ट्रक्चर, समाज को सही दिशा में जाती है, हां जीवन कुछ नहीं है पर समझौते और जीना तो है. वरना इंसान और जानवरों में क्या अंतर होगा.' कुछ लोगों ने वैसे राम गोपाल वर्मा का सपोर्ट भी किया है, यह कहकर कि 'शादी लॉन्ग टर्म अट्रैक्शन है'. 

खैर, राम गोपाल वर्मा आए दिन विवाद‍ित ट्वीट्स देते रहते हैं. ऐसे में धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के सेपरेशन की खबर आने के बाद उनका ये ट्वीट कोई हैरानी की बात नहीं है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »