'हंसो मत, खराब दिखती हो', कमेंट सुन लगा शॉक, एक्ट्रेस के बर्बाद हुए 9 साल, टूटा कॉन्फिडेंस

नेहा धूपिया ने उस समय को याद किया, जब एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि वे मुस्कुराएं नहीं. एक ऐसा कमेंट जिसने लगभग नौ सालों तक उनके आत्मविश्वास को गहरे तौर पर प्रभावित किया.

Advertisement
कास्टिंग डायरेक्टर पर बोलीं नेहा धूपिया (Photo: Insragram/@nehadhupia) कास्टिंग डायरेक्टर पर बोलीं नेहा धूपिया (Photo: Insragram/@nehadhupia)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

बॉलीवुड की बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार नेहा धूपिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल चॉइसेज तक, हर मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने मन में उठने वाले शक (Self-doubt) और बॉडी शेमिंग को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. 

नेहा ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक कास्टिंग डायरेक्टर के कमेंट ने उनके आत्मविश्वास को इस कदर तोड़ दिया था कि वे करीब नौ सालों तक कैमरे के सामने खुलकर मुस्कुराने से भी कतराने लगी थीं. जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा.

Advertisement

कास्टिंग डायरेक्टर का वो ताना
नेहा धूपिया ने अपने पति अंगद बेदी के साथ एक चैट शो के दौरान इस दर्दनाक एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनके चेहरे को लेकर बेहद इनसेंसेटिव कमेंट किया था. उस शख्स ने नेहा से कहा था, 'जब तुम मुस्कुराती हो, तो बहुत खराब दिखती हो. हंसते समय तुम्हारे चेहरे पर कोई दम या अट्रैक्शन नहीं रहता, इसलिए बेहतर होगा कि तुम मत मुस्कुराओ.' यह बात नेहा के दिल में इस कदर घर कर गई कि वे हर शूट और पब्लिक इवेंट के दौरान अपनी स्माइल को लेकर हद से ज्यादा कॉन्शियस रहने लगीं.

हुमा और साकिब के सामने छलका दर्द
हाल ही में हुमा कुरैशी और साकिब सलीम के साथ एक बातचीत के दौरान नेहा ने बताया कि वह कमेंट धीरे-धीरे उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर हावी हो गया था. वे अनजाने में ही सही, उन शब्दों को बार-बार अपने मन में दोहराती रहती थीं. नतीजा यह हुआ कि उन्होंने फोटोशूट और पब्लिक अपीयरेंस में खुलकर हंसना ही बंद कर दिया. यह उनकी पर्सनैलिटी में आया एक ऐसा शांत लेकिन बड़ा बदलाव था, जिसे उन्होंने काफी समय बाद नोटिस किया.

Advertisement

नेहा और अंगद के हालिया फिल्मी प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें, तो नेहा धूपिया को हाल ही में फिल्म '52 Blue' में देखा गया है. मिस्र के जाने-माने फिल्ममेकर अली अल अरबी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बेहतरीन 'कमिंग-ऑफ-एज' ड्रामा है. इसकी कहानी एक युवा भारतीय फुटबॉल प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रवासी मजदूर के रूप में साल 2022 के फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर जाता है. 

यह फिल्म उम्मीद, पहचान और हिम्मत जैसे इमोशंस को एक पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ खूबसूरती से दिखाती है. वहीं दूसरी तरफ, नेहा के पति अंगद बेदी को आखिरी बार साउथ स्टार नानी और मृणाल ठाकुर के साथ तेलुगु फिल्म 'Hi Nanna' में एक अहम रोल निभाते हुए देखा गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »