नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा पर हमला, छात्रों संग बदतमीजी देख भड़के, बदमाशों ने की मारपीट

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर और FTII फैकल्टी मेंबर डोमिनिक संगमा पर हमला हुआ. घटना के दौरान संगमा ने छात्रों को परेशान करने वालों को रोकने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन पर हमला किया गया.

Advertisement
Dominic Sangma attacked (Photo: Instagram @dominic_megam_sangma) Dominic Sangma attacked (Photo: Instagram @dominic_megam_sangma)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

नेशनल अवॉर्ड विनर रहे फिल्ममेकर और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के फैकल्टी मेंबर डोमिनिक संगमा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, डोमिनिक पर कथित तौर पर हमला हुआ है. पुलिस के मुताबिक, ये घटना बुधवार शाम इटानगर के जोलांग-रकाप रोड के पास हुई.

फिल्ममेकर पर हमला
जानकारी के अनुसार, संगमा शाम करीब 6.30 बजे वॉक से लौट रहे थे. तब उन्होंने देखा कि दो लोग वहां पर मौजूद कुछ छात्रों को परेशान कर रहे थे. संगमा उन्हें रोकने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे. अज्ञात बदमाशों और संगमा के बीच बहसबाजी हुई. इसी दौरान उन दोनों ने फिल्ममेकर पर अटैक किया. आरोप है कि बात बढ़ने पर दोनों ने संगमा के साथ मारपीट की. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

Advertisement

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस टीम हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. इस घटना के बाद FTII कम्युनिटी और एकेडमी के लोगों में चर्चा तेज है. डोमिनिक संगमा FTII के Jote  कैंपस में स्क्रीनराइटिंग डिपार्टमेंट के हेड हैं. वो नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. फिल्ममेकिंग के साथ-साथ वो बतौर शिक्षक भी काम करते हैं.

डोमिनिक संगमा ने इस घटना को लेकर Outlook के साथ बातचीत की. उनके मुताबिक, उन दोनों लोगों ने छात्रों को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की. वो दोनों नशे में थे. डोमिनिक संगमा ने बताया कि हमले में उनके होंठ पर सूजन आ गई है. शरीर पर कई जगह चोट लगी है. उनके कंधे में भी दर्द है. फिल्ममेकर को इस बात की राहत है कि उन्हें सिर पर चोट नहीं लगी, ना ही हड्डी टूटी है.

Advertisement

वर्कफ्रंट पर, डोमिनिक गारो भाषा के सिनेमा में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्म Rapture को 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट गारो मूवी से सम्मानित किया गया था.
 

---- समाप्त ----
स्टोरी इनपुट- युवराज

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »