हिमांशी कोहली ने जीता फैन्स का दिल, रिलीज हुआ 'Meri Tarah' सॉन्ग

हिमांश कोहली, गौतम गुलाटी और हेली दारूवाला अभिनीत इस गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है. पायल देव ने इसे कम्पोज किया है. राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर शूट किए गए इस गाने को नवजीत बुट्टर ने निर्देशित किया है.

Advertisement
हिमांश कोहली हिमांश कोहली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST
  • हिमांश कोहली का गाना 'मेरी तरह' रिलीज
  • यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

सिंगर जुबिन नौटियाल और पायल देव का सॉन्ग 'मेरी तरह' रिलीज हो चुका है. हिमांश कोहली, गौतम गुलाटी और हेली दारूवाला अभिनीत इस गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है. पायल देव ने इसे कम्पोज किया है. राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर शूट किए गए इस गाने को नवजीत बुट्टर ने निर्देशित किया है. भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'मेरी तरह' अब सभी के लिए उपलब्ध है.

Advertisement

हिमांश हैं सॉन्ग को लेकर एक्साइटेड
टी-सीरीज के एमडी, भूषण कुमार ने सॉन्ग को लेकर कहा कि मेरी तरह यह गाना प्यार की सच्ची भावनाओं का वर्णन करता है. जुबिन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज के साथ पायल की भावपूर्ण प्रस्तुति और गौतम, हिमांश और हेली द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन, एक संपूर्ण पैकेज बनाती है. इस गाने के बारे में हिमांश कोहली कहते हैं, "जब आप भूषण जी की अगुवाई में बनी एक ऐसी टीम के साथ, जिसमें जुबिन नौटियाल और पायल देव का गाना हो और हेली और गौतम जैसे सह-कलाकार हों, तो आप यह सोचते हैं कि आप निश्चित रूप से एक जबरदस्त टीम के हाथों में हैं. राजस्थान में इस गाने की शूटिंग का अनुभव बहुत ही जबरदस्त रहा. मुझे लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है."

इस गाने की फीचर्ड एक्ट्रेस हेली दारूवाला कहती हैं कि मैं दस साल के बाद एक बार फिर हिमांश के साथ काम कर रही हूं. हम दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी और अब ऐसा लगता है की हम घूमकर फिर उसी जगह खड़े हो गए हैं. मेरी तरह इस गाने के जरिए भूषण कुमार और टी सीरीज के साथ काम करने का मेरा सपना पूरा हुआ. जुबिन मेरे पसंदीदा कलाकार हैं. गौतम कहते हैं कि जुबिन नौटियाल, टी सीरीज और भूषण कुमार संगीत और अन्य क्षेत्रों में सफलता के शिखर से बखूबी परिचित हैं. मेरी तरह यह बहुत ही बेहतरीन गाना है. मुझे लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है.

Advertisement

एक्टर हिमांश कोहली पाए गए कोरोना पॉजिट‍िव, सोशल मीड‍िया पर दी खबर

इस गाने को जुबिन नौटियाल और पायल देव ने अपनी आवाज दी है और कुणाल वर्मा ने लिखा है. इस गाने को नवजीत बुट्टर ने निर्देशित किया है. 'मेरी तरह' अब टी-सीरीज की यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »