किसी लड़की नहीं उसके रोल नंबर से हुआ था Manoj Bajpayee को पहला प्यार, मजेदार है किस्सा

मनोज बाजपेयी को पहला प्यार रोल नंबर 44 से हुआ था. यह 12वीं कक्षा के समय की बात है. मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी में उनके पहले प्यार का किस्सा है, जिसमें एक्टर का एक अनछुआ पहलू नजर आता है.

Advertisement
मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 15 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST
  • कौन है मनोज बाजपेयी का पहला प्यार
  • रोल नंबर 44 है बेहद खास

मनोज बाजपेयी पर्दे पर प्यार के मामले में थोड़े कच्चे नजर आते हैं पर हकीकत में एक्टर रोमांट‍िक टाइप के रहे हैं. जब वे 12वीं क्लास में थे तब पहली बार उनके दिल के तार बजे थे. पीयूष पांडे द्वारा लिखी मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी 'कुछ पाने की जिद' में एक्टर की पहली मोहब्बत का क‍िस्सा दिया गया है. पेंगुइन द्वारा प्रकाशित यह किताब इन दिनों खासी चर्चित है. 

Advertisement

रोल नंबर 44 से हुआ था मनोज को पहला प्यार 

मनोज बाजपेयी को पहला प्यार रोल नंबर 44 से हुआ था. सुनकर अजीब लग सकता है, पर ये रोल नंबर उनकी जिंदगी का पहला खूबसूरत एहसास था. पीयूष पांडे लिखते हैं- दिलवालों की दिल्ली में मनोज का दिल बुरी तरह टूटा था. ऐसा नहीं है क‍ि मनोज को इश्क पहली बार हुआ था. 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए भी उन्हें प्यार हुआ था, जिसे बाद में क्रश का नाम दिया गया था. इस प्यार की कहानी भी बहुत दिलचस्प है. दरअसल, पहले पहल मनोज को इश्क किसी लड़की से नहीं बल्क‍ि उसके रोल नंबर से हुआ.' 

Lock Upp: कर्ज में डूबे हैं Karanvir Bohra, 7 साल से फ्लॉप है करियर, बोले- कोई और होता तो सुसाइड कर लेता

'जब जब क्लास में रोल नंबर चौवालीस (44) पुकारा जाता और क्लास में प्रेजेंट सर की आवाज गूंजती, तो मनोज के चेहरे पर एक अबूझ सी मुस्कुराहट तैर जाती थी जिसे अंग्रेजी में ब्लश करना कहा जाता है. कक्षा के लड़कों के बीच अपनी-अपनी पसंद की लड़की का चयन ब‍िना लड़की की जानकारी के रोल नंबर के हिसाब से हो चुका था. इस अनकही मोहब्बत के चलते यार-दोस्तों ने मनोज को 'फोर्टीफोरवा' बुलाना शुरू कर दिया.' 

Advertisement

छोटे शहर में रहने वाले लड़के जानते हैं क‍ि लड़की को प्रेम प्रस्ताव देना ह‍िमालय चढ़ना या उससे भी अध‍िक मुश्क‍िल होता है. यह संकट मनोज के सामने भी था. 

Lock Upp: Shivam Sharma ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मां की सहेली के साथ बनाये शारीरिक संबंध

कॉलेज की फील्ड में लड़की को किया था प्रपोज 

क‍िताब में मनोज के दोस्तों का भी जिक्र है जो एक्टर के प्यार का किस्सा जानते हैं. मनोज के मित्र अनीश रंजन ने मुझे (पीयूष पांडे) बताया- बात जब प्रपोज करने की आई तो हम लोगों ने एक तरकीब निकाली. मनोज का एक भांजा वहां पढ़ता था, तो पहले एक-दो दिन क्लास के सब बच्चों के बीच यह स्थाप‍ित क‍िया गया क‍ि वो लड़का मनोज का भांजा है. फिर उस लड़के ने एक दिन बाद लड़की के सामने पहुंचकर उसे 'मामी' कह दिया. मनोज बाजपेयी के एक और मित्र राजकुमार सिंह ने हंसते हुए बताया- मैं मौका-ए-वारदात पर था नहीं, लेक‍िन मुझे बताया गया क‍ि कॉलेज की फील्ड में मनोज ने लड़की को आई लव यू कह दिया है. सारे दोस्त उत्साह‍ित थे. हद ये क‍ि प्रेम का इजहार करने के बाद मनोज अड़ गए थे क‍ि लड़की जवाब दे. लेक‍िन लड़की ने कहा- बाद में.'  

Advertisement

इस एक्ट्रेस से हुई है शादी 

किशोरावस्था के दिनों की यह बातें मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए काफी दिलचस्प है. मनोज ने दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी, पर फ‍िल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल के समय, दोनों का तलाक हो गया था. बाद में उनकी मुलाकात करीब फिल्म की एक्ट्रेस नेहा (शबाना रजा) से हुई. 2006 में उनकी शादी हो गई. आज मनोज और नेहा की एक प्यारी सी बेटी है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement