Major Box Office collection Day 1: इस फ्राइडे सिनेमाघरों में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन फिल्में रिलीज हुईं. इसलिये फैंस भी कंप्यूज थे कि वो क्या देखें और क्या नहीं. 3 जून को रिलीज हुई सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj), विक्रम और मेजर में कड़ी टक्कर देखने को मिली. तीनों ही फिल्मों का फर्स्ट डे का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. आइये जानते है कि पहले दिन मेजर की कमाई कैसी हुई.
पहले दिन मेजर ने कितने कमाये
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन की फिल्म विक्रम ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई है. वहीं अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज ने ओपनिंग डे पर 10.70 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. सम्राट पृथ्वीराज के मुकाबले अदिवि शेष की मेजर ने फर्स्ट डे अच्छा कलेक्शन किया. मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की लाइफ पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन 13.4 करोड़ रुपये जुटा डाले हैं.
अदिवि शेष ने ओपनिंग डे का कलेक्शन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके खुशी जाहिर की है. वहीं तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म US में 2 करोड़ रुपये कमाकर एक नई शुरुआत की है. ऐसा पहली बार है जब अदिवि शेष की किसी फिल्म ने US में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर पहले दिन ये हाल है, तो आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ने वाली है.
फिल्म में अदिवि शेष ने 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का रोल अदा किया है. शशि किरण टिक्का के निर्देशन में बनी फिल्म के प्रोड्यूसर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू हैं. फिल्म में अदिवि शेष के अलावा सई मांजरेकर और शोभिता धूलिपाला ने अहम रोल अदा किया है. सई मांजरेकर, महेश मांजरेकर की बेटी हैं, जिन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड डेब्यू किया था.
अदिवि शेष की पहले दिन की कमाई सामने आने के बाद ये कहा जा सकता है कि फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टक्कर देने जा रही है. बाकी आगे क्या होगा ये वीकेंड पर पता चल जाएगा.
aajtak.in