अमेरिकी शो में बेटी की हमशक्ल को देखकर खुश हैं महिमा चौधरी, बोलीं- एंटरटेनिंग था

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना कुछ वक्त पहले अचानक सुर्खियों में तब आई, जब एक अमेरिकी शो हॉलीवुड एक्ट्रेस की शक्ल उनसे मिलती हुई नजर आई. लोग ये समानता देखकर हैरान थे. अब महिमा ने भी इस वायरल मोमेंट पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
महिमा चौधरी की बेटी की दिखी हमशक्ल (Photo: Screengrab) महिमा चौधरी की बेटी की दिखी हमशक्ल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी तो एक जमाने में बड़ी स्टार थी हीं. लेकिन कुछ दिन पहले उनकी लाडली बेटी अरियाना भी वायरल हो गई थीं. उनकी जैसी शक्ल की लड़की प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज ऑफ कैम्पस में नजर आई. जब इंडियन यूजर्स ने उन्हें उस शो में देखा, तो उन्हें लगा कि महिमा की बेटी ने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया. लेकिन असल में ये आंखों का धोखा निकला. शो में एक्ट्रेस मीका अब्दुल्ला (Mika Abdalla) हैं, जिनमें लोगों को उनमें महिमा की बेटी की झलक दिखाई दी.

Advertisement

बेटी की हमशक्ल पर क्या बोलीं महिमा?

महिमा चौधरी भी बेटी अरियाना और मीका के बीच हुई इस कंफ्यूजन से हैरान नहीं, बल्कि खुश नजर आईं. HT से बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें इस वायरल मोमेंट की वीडियो-क्लिप्स लगातार अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिल रही हैं, जिसे वो काफी एंजॉय भी कर रही हैं. 

महिमा ने इस पूरे मोमेंट पर कहा है- हां, मुझे पता है. मैं उन्हें (मीका) बहुत पसंद करती हूं, वो कमाल की हैं. ये हैरानी की बात है कि दो अलग-अलग महाद्वीपों के लोग इतने ज्यादा एक जैसे कैसे दिख सकते हैं. कुछ लोगों ने मुझे फोन करके पूछा था कि क्या अरियाना ने अपना डेब्यू कर लिया है. मैंने उनसे कहा कि नहीं, अभी नहीं. ये कैम्पस वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

'बहुत सारे लोगों ने मुझे वह वीडियो भेजा. ये काफी मजेदार और एंटरटेनिंग था. जब कोई इतना प्यारा हो और लोग कहें कि आप दोनों एक जैसे दिखते हैं, तो ये तारीफ की बात होती है. मेरा मतलब है, इस बात का फायदा जरूर उठाना चाहिए. मुझे ये समानता बहुत दिलचस्प लगती है, क्योंकि मुझे वो बहुत प्यारी लगती है. और अगर लोग कहते हैं कि मैं उसकी तरह दिखती हूं या अरियाना उसकी तरह दिखती है, तो मुझे बहुत खुशी होती है.'

Advertisement

महिमा ने इसी दौरान अपनी बेटी अरियाना के बॉलीवुड डेब्यू का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बेटी ने अभी-अभी 12वीं क्लास पास की है, और वो चाहती हैं कि अरियाना बॉलीवुड में डेब्यू करें. उन्हें इंडस्ट्री में काम करके काफी मजा आया था, और अब वो चाहती हैं कि वो एक्सपीरियंस बेटी भी लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »