'मेरे पास आएं, मुझे गाली दें', मामा गोविंदा से फिल्मी पैचअप चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, सुलझेगा झगड़ा?

एक वक्त था जब कृष्णा अभिषेक और गोविंदा खास बॉन्ड शेयर करते खे. मामा-भांजे का प्यार हमेशा चर्चा में रहता था. पर फिर अचानक इनके बीच अनबन हुई और घर का झगड़ा बाहर आ गया. हालांकि, कृष्णा अभिषेक अब अपने मामा गोविंदा से सारी गिले-शिकवे दूर करके एक होना चाहते हैं. 

Advertisement
गोविंदा, कृष्णा अभिषेक गोविंदा, कृष्णा अभिषेक

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक अकसर ही हेडलाइंस का हिस्सा होते हैं. मामा-भांजे के बीच का झगड़ा भी किसी से छिपा नहीं है. वहीं एक फिर कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा के लिए कुछ ऐसा कहा, जो फैंस को सरप्राइज कर सकता है. 

गोविंदा से पैचअप चाहते हैं कृष्णा 
एक वक्त था जब कृष्णा अभिषेक और गोविंदा खास बॉन्ड शेयर करते थे. मामा-भांजे का प्यार हमेशा चर्चा में रहता था. पर फिर अचानक इनके बीच अनबन हुई और घर का झगड़ा बाहर आ गया. हालांकि, कृष्णा अभिषेक अब अपने मामा गोविंदा से सारे गिले-शिकवे दूर करके एक होना चाहते हैं. 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कृष्णा ने गोविंदा को लेकर कहा, 'मैं इंतजार कर रहा हूं कि वो मेरे पास आएं, मुझे गाली दें और हमारे बीच सबकुछ ठीक  हो जाए.' कृष्णा चाहते हैं कि उनका और गोविंदा का इमोशनल रियूनियन हो. कृष्णा कहते हैं 'जिस तरह 'कभी खुशी कभी गम' में जया बच्चन और शाहरुख खान का रियूनियन हुआ था. वैसा ही कुछ हो जाए. हम कहीं ना कहीं मिल जाएंगे, मैं इसका इंतजार कर रहा हूं.' 

आगे कृष्णा ने कहा, 'वो मेरे मामा हैं. मुझे पता है कि आज नहीं तो कल हम एक होंगे. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खून पानी से ज्यादा गाढ़ा होता है. इसमें हमें फिर से मिलाने की ताकत होती है.'

दुबई में मिले थे गोविंदा 
बातचीत के दौरान कृष्णा को वो समय भी याद आया जब गोविंदा ने उन्हें दुबई के एक मॉल में मिले थे. कृष्णा बताते हैं, 'एक बार मैं शॉपिंग कर रहा था, तभी दुकानदार ने बताया कि गोविंदा मामा वहीं थे. मैंने उन्हें देखा और फिल्मी के सीन की तरह मैं स्लो मोशन में उनकी ओर दौड़ा, तभी उस पल मेरी मामी (सुनीता आहूजा) आ गईं.' 

Advertisement

कॉमिडयन ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर कहा कि 'वो मेरी मां की तरह हैं, जिन्हें नाराज होने का पूरा हक है. कृष्णा कहते हैं कि मैं 8-9 साल तक उनके साथ रहा हूं. मुझे यकीन है कि एक दिन फिर सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा.' 

कृष्णा ने तो अपने मामा को लेकर दिल की बात कह दी. अब देखते हैं कि मामा-भांजे का रियूनियन फिल्मी अंदाज में होता है या नहीं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »