कृति सेनन का कोरोना टेस्ट निगेटिव, फैन्स को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया

कृति सेनन को कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. कृति, राजकुमार राव संग चंडीगढ़ में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. हालांकि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह मुंबई वापस लौट आई थीं और खुद को क्वारनटीन कर लिया था. 

Advertisement
कृति सेनन कृति सेनन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का कोरोना टेस्ट आखिरकार निगेटिव आया है. कृति ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर देते हुए अपने फैन्स और डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ''मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट आखिरकार निगेटिव आया है. बीएमसी के अधिकारियों, माननीय असिस्टेंट कमिश्नर मिस्टर विश्वास मोटे और मेरे डॉक्टर्स का शुक्रिया कि उन्होंने मेरी मदद की और मेरा ध्यान रखा. और आप सभी का भी शुक्रिया कि आपने मुझे ढेरों दुआएं और प्यार दिया.''

Advertisement

बता दें कि कृति सेनन को कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. कृति, राजकुमार राव संग चंडीगढ़ में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. हालांकि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह मुंबई वापस लौट आई थीं और खुद को क्वारनटीन कर लिया था. 

कोरोना होने पर चंडीगढ़ से मुंबई लौटी थीं कृति

कृति सेनन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कन्फर्म किया था. उन्होंने बयान में कहा था कि वह बिल्कुल ठीक हैं और बीएमसी की गाइडलाइन्स के अनुसार क्वारनटीन कर रही हैं. कृति के फैन्स ने उनकी सलामती का दुआ करते हुए उनके पोस्ट पर कमेंट किए थे. इन कमेंट्स और मैसेज के लिए उन्होंने फैन्स को शुक्रिया कहा था. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि कोरोना महामारी अभी गई नहीं है और हम सभी को अपनी सुरक्षा करने की जरूरत है. 

Advertisement

अक्षय कुमार संग कर रही हैं काम

कृति सेनन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह फिल्म मिमी में जल्द नजर आएंगी. इस फिल्म को डायरेक्टर लक्ष्मण उटकर ने बनाया है. कृति संग फिल्म में पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक और साई ताम्हनकर हैं. मिमी में कृति सेनन एक सरोगेट मां का किरदार निभा रही हैं. दूसरी तरफ कृति सेनन अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में भी काम कर रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग जनवरी के महीने में जैसलमेर में शुरू होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »