क्या है Kartik Aaryan का बैंक बैलेंस, किस चीज में डालते हैं सबसे ज्यादा पैसे?

कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि उनका बैंक बैलेंस क्या है? जवाब में कार्तिक ने मुस्कुराते हुए कहा- मुझे नहीं पता. मम्मी को पता है. अगला सवाल कार्तिक से पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा पैसा किस चीज में डालते हैं? कार्तिक आर्यन ने काफी रुक कर इसका जवाब दिया.

Advertisement
कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • क्या है कार्तिक आर्यन का बैंक बैलेंस?
  • दिल्ली में शूटिंग कर रहे कार्तिक

लीवुड के शाइनिंग स्टार कार्तिक आर्यन एजेंडा आज तक 2021 में मेहमान बने. सेगमेंट कार्तिक का धमाका को नेहा बाथम ने मॉडरेट किया. कार्तिक ने इवेंट में भांगड़ा कर महफिल लूटी. एजेंडा आजतक में कार्तिक आर्यन ने रैपिड फायर राउंड में कई मजेदार सवालों के जवाब दिए. इस दौरान कार्तिक से बैंक बैलेंस को लेकर सवाल किए गए.

क्या है कार्तिक आर्यन का बैंक बैलेंस?
कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि उनका बैंक बैलेंस क्या है? जवाब में कार्तिक ने मुस्कुराते हुए कहा- मुझे नहीं पता. मम्मी को पता है. अगला सवाल कार्तिक से पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा पैसा किस चीज में डालते हैं? कार्तिक आर्यन ने काफी रुक कर इसका जवाब दिया. एक्टर ने कहा कि वो कपड़ों पर ज्यादा पैसा खर्च करते हैं. कार्तिक आर्यन से उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस पूछी गई. 

Advertisement


 

जवाब में एक्टर ने कहा- मुश्किल है ये बताना. लेकिन मैं अर्जुन पाठक को अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस बोलूंगा. ये रोल मेरे लिए चैलेंजिग रोल रहा है. अर्जुन पाठक मेरा फेवरेट कैरेक्टर है. बाकी फिल्मों में डांस, म्यूजिक मेरा हैल्पिंग हैंड होता था. लेकिन इसमें मुझे कैमरा के सामने ही खड़ा रहना होता था. परफॉर्मेंस बेस्ड मेरे लिए ये मुश्किल रहा है. अर्जुन पाठक के बाद सोनू मेरा फेवरेट रोल है.


 

स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं कार्तिक

कार्तिक ने बताया कि उन्हें स्ट्रीट फूड काफी पसंद है. वो आलू चाट, पानी पुरी, पाव भाजी, छोले भठूरे खाते हैं. वे स्ट्रीट पर कहीं पर भी रुककर खा लेते हैं. बचपन से ही वे ऐसा करते थे. कार्तिक आर्यन ने बताया कि दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करने में उन्हें काफी मजा आ रहा है. वे इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग कर रहे हैं. इसकी शूटिंग के दौरान वे दिल्ली में स्ट्रीट फूड एंजॉय कर रहे हैं. कार्तिक की कई फिल्मों पाइपलाइन में हैं. इनमें शहजादा, भूल भुलैया, फ्रैडी शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement