प्रेग्नेंसी टाइम पर भी वर्क‍िंग थीं करीना, पांचवें महीने में शूट किया था आमिर खान संग रोमांटिक सॉन्ग

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बुक की बात करें तो इसका नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल है. इसमें करीना ने अपने मदरहुड से जुड़े अनुभव को साझा किया है. करीना दो बेटों की मां हैं. उनके पहले बेटे का नाम तैमूर और दूसरे का नाम जेह है. ये किताब लॉन्च हो चुकी है, इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं. 

Advertisement
करीना कपूर खान-आमिर खान करीना कपूर खान-आमिर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST
  • करीना के दूसरे बेटे का नाम है जहांगीर
  • करीना ने प्रेग्नेंसी में पूरी की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग
  • प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में शूट किया रोमांटिक सीन

करीना कपूर खान की बुक प्रेग्नेंसी बाइबल का इंतजार अब खत्म हो चुका है. मार्केट में ये किताब लॉन्च हो गई है. एक्ट्रेस अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के वक्त खूब एक्टिव रहीं. करीना कई महिलाओं के लिए मिसाल हैं. हाल ही में इंस्टा लाइव सेशन में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए रोमांटिक सीन शूट किया था.

Advertisement

करीना ने प्रेग्नेंसी में शूट किया रोमांटिक सीन
करीना कपूर ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा में अपने रोल की शूटिंग सेकेंड प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी की थी. करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में फिल्म का अहम शेड्यूल कंप्लीट किया था. साथ ही आमिर खान के साथ एक रोमांटिक सीक्वेंस भी शूट किया था. करीना कपूर की इस फिल्म की रिलीज का इंतजार उनके फैंस को लंबे समय है. आमिर-करीना कपूर की ये फिल्म टॉम हैंक्स की मूवी फॉरेस्ट गंप पर बेस्ड है. ये फिल्म का हिंदी रीमेक है. करीना कपूर खान और आमिर की जोड़ी इससे पहले भी स्क्रीन पर देखी जा चुकी है.


 

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बुक की बात करें तो इसका नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल है. इसमें करीना ने अपने मदरहुड से जुड़े अनुभव को साझा किया है. करीना दो बेटों की मां हैं. उनके पहले बेटे का नाम तैमूर और दूसरे का नाम जेह है. ये किताब लॉन्च हो चुकी है, इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं. 

Advertisement


 

करीना कपूर के दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा हो गया है. खबरें हैं कि करीना कपूर के बेटे जेह का पूरा नाम जहांगीर है. करीना के पहले बेटे तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ था. इसलिए करीना ने अभी तक अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है. जेह का निक नेम ही सभी को मालूम है. कहा जा रहा है कि करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी बुक में जेह के पूरे नाम का खुलासा किया है. जो कि जहांगीर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement