कृषि विधेयकों का विरोध करने वालों पर बोलीं कंगना- इनका दुख कभी खत्म नहीं होगा

कंगना के इस ट्वीट पर उनके कुछ फैन्स ने जहां उनका सपोर्ट किया है तो वहीं तमाम ऐसे भी हैं जिन्होंने उनकी इस बात का जमकर विरोध किया है.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों को लेकर हो रहे विरोध के जवाब में एक ट्वीट किया है. कंगना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें भारत सरकार की इस योजना से किसानों को होने वाले फायदों का जिक्र किया है.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, "वो जो दिन रात किसानों की दुर्दशा का शोर मचाते थे वही आज देशहित में किसानों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनाने वाले बिल का बहिष्कार कर रहे हैं. सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को रोकना चाहते हैं. इन दुखी लोगों के दुःख शायद कभी खत्म नहीं होंगे."

Advertisement

कंगना के इस ट्वीट पर उनके कुछ फैन्स ने जहां उनका सपोर्ट किया है तो वहीं तमाम ऐसे भी हैं जिन्होंने उनकी इस बात का जमकर विरोध किया है. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "अरे ओ, बीजेपी की अनाधिकृत प्रवक्ता - तो मुम्बई में फिल्में क्यों बना रही हो? जन्मभूमि जाकर सेब उगाओ जिससे किसानों की समस्या समझ सको. पिछले 5 साल में कितने किसानों ने आत्महत्या की? शायद संख्या भी नहीं मालूम होगी."

बता दें कि शिवसेना के साथ चल रही जुबानी बहस के दौरान जब कंगना को मुंबई जाना था तो बीते दिनों गृह मंत्री द्वारा एक्ट्रेस को Y प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई थी. हालांकि कंगना पर किसी तरह का हमला तो नहीं हुआ लेकिन उनके पाली हिल वाले दफ्तर पर BMC ने बुलडोजर चला दिया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »