कंगना को मिली धाकड़ का शूट रोकने की धमकी, बोलीं- कांग्रेस मुझे नेता बनाकर छोड़ेगी

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के कांग्रेस नेता ने धमकी दी है कि यदि कंगना किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें मध्य प्रदेश में उनकी फिल्म धाकड़ की शूटिंग नहीं करने दी जाएगी.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:21 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन का खुलकर विरोध करती रही हैं. उन्होंने अपने ट्वीट्स और वीडियोज में इस आंदोलन को खालिस्तानी और बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहा है. कंगना अपने इस मुखर विरोध के चलते चौतरफा अटेंशन लेने में कामयाब रही हैं और अब हाल ही में राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने कंगना रनौत से किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी मांगने को कहा है.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के कांग्रेस नेता ने धमकी दी है कि यदि कंगना किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें मध्य प्रदेश में उनकी फिल्म धाकड़ की शूटिंग नहीं करने दी जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंगना को आश्वासन दिया है कि उन्हें शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी.

कांग्रेस द्वारा उन्हें फिल्म की शूटिंग करने से रोकने की खबर सामने आने के बाद कंगना ने इस खबर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा, "मुझे नेतागिरी में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, मगर लगता है कि कांग्रेस मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेगी." बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने कंगना पर आरोप लगाया है कि वह देश के किसानों को गलत छवि में दिखाने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisement

कंगना रनौत की दिलजीत से भिड़ंत
मालूम हो कि कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ किसानों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर भिड़ जाते हैं. पंजाबी-एक्टर और सिंगर दिलजीत जहां लगातार किसानों का सपोर्ट करते रहे हैं वहीं कंगना रनौत खुलकर किसानों को आतंकवादी बताती रही हैं. कंगना रनौत इंटरनेशनल स्टार रिहाना, पोर्न स्टार मिया खलीफा और एनवार्यमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को भी किसानों का सपोर्ट करने के लिए निशाने पर ले चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »