बीएमसी के छापे के बाद कंगना का मूवी माफिया पर हमला, कहा- मेरा अंत ही मेरी शुरुआत

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा- मूवी माफिया आज भले ही आप मेरा चेहरा और मेरा घर अपने पावरफुल दोस्तों के सहारे तोड़ सकते हो, ये आप लोगों को क्षणिक खुशी दे सकता है लेकिन अगर आप समझदार होंगे तो आप जानते होगे कि मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में चल रही हैं.  दरअसल शिवसेना लीडर संजय राउत के साथ उनकी तीखी बयानबाजी के बाद से ही वे जबरदस्त चर्चा में आ गई थीं. उन्होंने मुंबई को पीओके बता दिया था जिसके बाद संजय राउत ने उनकी कड़े शब्दों में निंदा की थी. दोनों हस्तियों के बीच इस ट्विटर वॉर के दरम्यान केंद्र सरकार ने कंगना को वाई कैटेगिरी की सुरक्षा प्रदान की थी. कंगना ने भी ऐलान किया था कि वे 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं. 

Advertisement

हालांकि कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके मुंबई ऑफिस पहुंच गई थी. कंगना ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में बीएमसी के इस कदम के बारे में लिखा है और वीडियो भी शेयर किया है. अब उन्होंने इस मामले में मूवी माफिया को निशाना बनाया है और कहा कि मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है.

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा-  मूवी माफिया आज भले ही आप मेरा चेहरा और मेरा घर अपने पावरफुल दोस्तों के सहारे तोड़ सकते हो, ये आप लोगों को क्षणिक खुशी दे सकता है लेकिन अगर आप समझदार होंगे तो आप जानते होगे कि मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है. आप मुझे यहां खत्म कर दोगे तो मैं कहीं और उत्पन्न हो जाऊंगी. यकीन मानिए इससे आप लोगों को और भी ज्यादा दर्द होगा.

गौरतलब है कि कंगना लगातार सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी बात रख रही हैं और वे इस केस में मूवी माफिया से लेकर कई एक्टर्स और राजनेताओं को लेकर भी तीखे बयान दे चुकी हैं. उन्होंने इस केस में सुशांत की मौत का आरोपी बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म, मूवी माफिया और भाई-भतीजावाद को बताया था हालांकि सुशांत की फैमिली ने इस मामले में मुख्य आरोपी को रिया चक्रवर्ती को बनाया है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement