ग्रैजुएट हुई कबीर खान की लाडली बेटी, डायरेक्टर की पत्नी बोलीं- अब उसपर ध्यान दूंगी जो सालों से रुकी हैं

कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर अपनी बेटी सायरा के जीवन की नई शुरुआत के लिए खुश हैं. उनकी बेटी ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है. दो साल की कड़ी मेहनत के बाद, डायरेक्टर की बेटी ने ये मुकाम हासिल किया.

Advertisement
कबीर खान की बेटी का शुरू हुआ नया चैप्टर (Photo: Instagram Screengrab) कबीर खान की बेटी का शुरू हुआ नया चैप्टर (Photo: Instagram Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

बॉलीवुड में जब भी कोई बड़े सेलेब का बेटा या बेटी स्कूल-कॉलेज से ग्रेजुएट होते हैं, तो उनके चेहरे पर एक अलग सुकून और खुशी देखने मिलती है. हाल ही में सलमान खान की सुपरहिट फिल्में एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान बनाने वाले कबीर खान की छोटी बेटी सायरा ने भी अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. 

कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर अपने बेटे विवान के साथ बेटी सायरा के कॉन्वोकेशन सेरेमनी में पहुंचे थे. इस दौरान कपल ने अपनी बेटी के अनमोल पलों को कैमरा में कैप्चर किया. बेटी को डिग्री पाते हुए देखकर कपल की खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्हें उनकी कामयाबी और मेहनत पर गर्व महसूस हुआ. 

Advertisement

अल्फा मॉम टैग से मुक्त हुईं मिनी माथुर

मिनी माथुर ने बेटी सायरा के ग्रेजुएशन डे का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी ने दो साल कड़ी मेहनत करके इंटरनेशनल बैकलॉरिएट में डिप्लोमा पूरा किया. बेटे विवान के बाद, अब उनकी बेटी सायरा भी ग्रेजुएट हुईं, जिसपर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है. 

कबीर खान की पत्नी ने लिखा- ये एक और बड़ी उपलब्धि, स्कूल खत्म. मेरे दूसरे बच्चे सायरा कबीर खान ने आज अपना IB डिप्लोमा हासिल कर लिया, वो भी पूरे 2 साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद. मुझे इस जुनूनी, अनोखी, दयालु और प्यारी लड़की पर जितना गर्व हो सकता है, उससे भी ज्यादा गर्व है.

'ये लड़की रिश्तों को जीत से ऊपर रखती है, और समझ-दया को सही-गलत से ऊपर रखती है. मुझे पता है कि वो कभी-कभी मेरी वाली सफलता की परिभाषा को फॉलो करने की कोशिश करती है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वो अपनी खुद की मंजिलें खुद ढूंढ लेगी. अब मैं ऑफिशियली अपनी सख्त अल्फा मॉम वाले रोल से मुक्त हो गई हूं. अब वक्त आ गया है कि वो उड़े और चमके, और मैं उन चीजों पर पूरा ध्यान दूं जो कई सालों से इंतजार कर रही हैं.'

Advertisement

मिनी माथुर ने अंत में बेटी सायरा के स्कूल और टीचर्स को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें लाइफ में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता दिखाया. पिछले साल कबीर खान के बेटे विवान ने साउथ कैलिफोर्निया से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. हालांकि क्या विवान अपने पिता की तरह फिल्मों में आएंगे, ये अभी कंफर्म नहीं कहा जा सकता. 

कबीर खान और मिनी माथुर की शादी 1998 में हुई थी. साल 2000 में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था, जिसके कुछ सालों बाद बेटी सायरा जन्मी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »